एक्सप्लोरर

भरतपुर में फ्री इलाज की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप, VHP ने किया हंगामा, 25 लोग हिरासत में

Bharatpur Religious Conversion News: भरतपुर में धर्म परिवर्तन के मामले में 25 लोगों को हिरासत में लिया गया. विश्व हिंदू परिषद का आरोप है हिंदू लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में कुछ लोगों को कथित तौर पर धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 25 लोगों को हिरासत में लिया है. भरतपुर के मथुरा गेट पुलिस थाना क्षेत्र की संगम बिहार कॉलोनी में दक्षिणपंथी समूह ने जमकर बवाल मचाया. बताया जा रहा है कि कॉलोनी के एक मकान में धर्म विशेष की प्रार्थना चल रही थी. 

दक्षिणपंथी समूह के कार्यकताओं का आरोप है इस मकान में प्रार्थना सभा के दौरान पुरुषों और महिलाओं को लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था.  

20 महिलाओं समेत 28 लोग हिरासत में 
एक दक्षिणपंथी समूह के कार्यकर्ताओं ने घर में प्रवेश किया और वहां कुछ लोगों की पिटाई कर दी. जिसके बाद धर्म परिवर्तन और हंगामे की सूचना पर मथुरागेट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वहां से 20 महिलाओं समेत 28 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस को शिकायत में बताया गया कि रीको इलाके में एक घर में लोग धर्म परिवर्तन के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. डीएसपी सुनील शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है.

धर्म परिवर्तन की मिली थी सूचना
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना मिली थी कि एक घर में धर्मांतरण का काम चल रहा है और सभा में करीब 100 लोग एकत्र हुए हैं. उन्होंने कहा कि एक टीम वहां गई थी और कार्रवाई के लिए पुलिस को भी बुलाया गया था. लाखन सिंह ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद के कुछ लोगों को उस घर में भेजा गया तो एक महिला ने बताया कि हम यहां लाइब्रेरी चलाते हैं. लेकिन जब वे अंदर घुसे तो पता चला कि लोगों का वहां ईसाईकरण किया जा रहा था. 

लाखन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू लोगों को इलाज के नाम पर बुलाकर सभा की जा रही थी और हिंदू देवी-देवताओं की मूर्ति पूजा छोड़कर ईसाई धर्म ग्रहण करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ऑनर किलिंग! पिता और भाई ने मिलकर 20 वर्षीय युवती को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर सचिन पायलट बोले, 'राहुल गांधी और हमारी पार्टी का मानना है कि...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget