एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: 'हम फौजी हैं मस्ताने हैं, गांधी के दीवाने हैं', ब्यावर पहुंची कांग्रेस की आजादी गौरव यात्रा

Beawar News: कांग्रेस की 'आजादी की गौरव यात्रा' साबरमती से राजघाट दिल्ली तक निकाली जा रही है. 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच पार्टी कार्यकर्ता यात्रा निकाल रहे हैं.

Rajasthan Politics News: लोकतंत्र और संविधान को बचाने का संदेश देने के लिए गांधी आश्रम साबरमती से राजघाट दिल्ली तक आजादी गौरव यात्रा निकाली जा रही है. 6 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा का समापन एक जून को दिल्ली में होगा. कांग्रेस की यह यात्रा बुधवार को ब्यावर शहर पहुंची. सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राष्ट्रीय महासचिव लालजी मिश्र, राष्ट्रीय प्रभारी मधु गुरंग, राजस्थान प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं.

हाथों में तिरंगा थामकर लगाए नारे
आजादी की गौरव यात्रा में 40 डिग्री से अधिक तापमान के बीच सफेद कपड़े पहने पार्टी कार्यकर्ता हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे चल रहे थे. सड़क पर मार्च करते हुए भारत माता की जय, हम फौजी हैं मस्ताने हैं, गांधी के दीवाने हैं जैसे नारे लगा रहे थे. यात्रा में गांधी का रूप धरकर शामिल कार्यकर्ता सभी के आकर्षण का केंद्र रहा.

Udaipru News: उदयपुर पहुंचे सीएम अशोक गहलोत, कहा- 'बीजेपी घबराई हुई है, शांति इनको हमज नहीं हो रही'

अंबेड़कर, गांधी व सुभाष को किया नमन
पदयात्रा जालिया रोड से सेंदड़ा रोड होते हुए चांगगेट पहुंची. यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेड़कर और महात्मा गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर महापुरूषों को नमन किया. इसके बाद यात्रा ने चांगगेट से शहर के बाजार में प्रवेश किया. यहां से अजमेरी गेट पहुंचकर सुभाषचंद्र बोस को नमन किया. इसके बाद सातपुलिया होते हुए अजमेर के लिए आगे बढ़ी. आजादी गौरव यात्रा का जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं व शहरवासियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया.

संविधान सभी के लिए हो समान
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि सत्ता का नशा 'न से नरेंद्र मोदी और शा से अमित शाह' ने सत्ता के नशे में लोकतंत्र को व्यापार बना दिया है. उस व्यापार के खिलाफ हमारी लड़ाई है. लोकतंत्र को खत्म करने वाले, ज्यूडिशरी को कमजोर करने वाले, देश के हर संस्थान को बेचने वालों के खिलाफ लड़ाई है. संविधान सभी के लिए समान हो. देश को बांटना नहीं जोड़ना है.

Kota News: मोबाइल की रोशनी में किया गया सैंपल क्रॉस मैच, कोटा के सरकारी ब्लड बैंक में बिजली रही गुल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget