एक्सप्लोरर

Rajasthan Congress Protest: राजस्थान में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, गुजरात में गिरफ्तार हुए अजमेर जिला प्रवक्ता

Congress Protest Against Agnipath: केंद्र सरकार की अग्रिपथ योजना के खिलाफ राजस्थान के कई शहरों में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया. अजमेर जिला प्रवक्ता की गुजरात में गिरफ्तारी हुई.

Rajasthan Congress Protest Against Agnipath Scheme: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर सोमवार को देशव्यापी आंदोलन के तहत पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार की नई अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, ब्यावर, टोंक सहित प्रदेशभर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी व बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की. कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना को युवाओं के साथ धोखा बताते हुए वापस लेने की पुरजोर मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

ब्यावर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल की ओर से महात्मा गांधी सर्किल पर किए सत्याग्रह में प्रदेश महासचिव व विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर अशोक कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनविरोधी नीतियों से देश की जनता परेशान हो गई है. पीएम मोदी पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए आम जनता और युवाओं को धोखा दे रहे हैं. वरिष्ठ नेता पारस पंच ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ अत्याचार बंद नहीं किया तो ये युवा सत्ता का सिंहासन हिलाकर नीचे उतार देंगे.

सरकार की योजना युवाओं से अन्याय

सेवादल की राष्ट्रीय सहसचिव कल्पना भटनागर ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना देश के युवाओं के भविष्य के साथ छलावा है. सरकार ने इस योजना के जरिए युवाओं की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. देश की तीनों सेनाओं वायु सेना, थल सेना, जल सेना में महज 4 वर्ष की अवधि के लिए युवाओं की भर्ती करना सरासर अन्याय है. केंद्र सरकार का यह निर्णय देश की सेना के गौरव, अनुशासन तथा प्रतिष्ठा के खिलाफ है. इस योजना से नाराज देश का युवा सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की पुरजोर मांग कर रहा है. ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, वरिष्ठ नेता मनोज चौहान, पार्षद राजेंद्र तुनगरिया, अजय स्वामी, पुष्पांजलि पारीक ने भी विचार रखे.

Bharatpur News: बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ बोले- राहुल गांधी के पायलट की तारीफ करने से परेशान हैं अशोक गहलोत

जिला प्रवक्ता ने गुजरात में दी गिरफ्तारी

इसके साथ ही अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को गुजरात में हुए प्रदर्शन में अजमेर जिले के नेता भी शामिल हुए. अजमेर जिला प्रवक्ता व निकोल विधानसभा प्रभारी अजय शर्मा ने अहमदाबाद में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी दी. अजय शर्मा ने कहा कि गुजरात में भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया लोकतंत्र के साथ खुलेआम खिलवाड़ है.

Agnipath Protest: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने किया अग्निपथ योजना का विरोध, हनुमान बेनीवाल बोले- 2024 में भुगतना पड़ेगा अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
डूंगरपुर में मौत बनकर दौड़ी बोलेरो, RAC हेड कांस्टेबल समेत 3 की मौत!
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
'डिजिटल युग का गलत इस्तेमाल', Gen-Z प्रोटेस्ट पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा
कजाकिस्तान से MBBS, फेल होने पर भी डॉक्टर बना नितिन कुमार, SOG ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget