एक्सप्लोरर

Congress Chintan Shivir: चिंतन शिविर में क्षेत्रीय दलों से ये तीन बड़े मुद्दे छीनने की कोशिश में कांग्रेस, जानें- क्या है पार्टी की मांग

Rajasthan Congress News: राजस्थान स्थित उदयपुर में कांग्रेस ने चिंतन शिविर में तीन अहम मुद्दों पर बड़ा नीतिगत बदलाव किया है.

Congress News : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) ने उदयपुर (Udaipur News) के चिंतन शिविर में क्षेत्रीय दलों से तीन बड़े मुद्दे छीनने की कोशिश करती दिखी. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) के क्षेत्रीय दल अक्सर यह मांग उठाते रहे हैं कि निजी नौकरियों में आरक्षण (Reservation In Private Jobs) की व्यवस्था की जाए. इसके अलावा महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपने राजनीतिक दलों की मांग रही है कि कोटा में भी कोटा का प्रावधान हो. इस मुद्दे पर भी कांग्रेस ने बड़ा नीतिगत फैसला किया है. इसके अलावा कांग्रेस की समिति ने सिफारिश की है कि पार्टी, जातीय जनगणना का समर्थन करे.

महिला आरक्षण में 'कोटा के भीतर कोटा' की सिफारिश
महिला आरक्षण की बात करें तो पार्टी ने महिला आरक्षण के तहत ‘कोटा के भीतर कोटा’ को लेकर अपने रुख में बदलाव करते हुए कहा कि वह महिलाओं को लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी की महिलाओं का अलग कोटा तय करने के पक्ष में है.

साल 2010 में यूपीए -2 के दौरान महिला आरक्षण पर राज्यसभा में विधेयक पारित होने पर कांग्रेस ने ऐसी मांगों का विरोध किया था. उस वक्त राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और समाजवादी पार्टी कोटा के भीतर कोटा के पक्ष में थे. उन्होंने सदन में विधेयक में पेश करते समय भी यह मांग की थी लेकिन कांग्रेस ने उनकी मांग खारिज कर दी थी.

निजी नौकरियों में आरक्षण पर यह मांग
वहीं निजी नौकरियों में आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और के राजू ने शनिवार को कहा था कि सामाजिक न्याय के विषय पर गठित कांग्रेस का पैनल कांग्रेस कार्य समिति यानी CWC को संगठन के भीतर सभी स्तरों पर 50% सीटें आरक्षित करने और निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण के लिए जोर देने की सिफारिश करेगा.

यूपीए सरकार में मंत्री रहे खुर्शीद ने निजी नौकरियों में आरक्षण की मांग के संदर्भ में तर्क दिया कि “बीजेपी सरकारी कंपनियों को बेच रही है. इसके जरिए वह नौकरियों में आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश रही है. हम पिछड़े वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निजी क्षेत्र की नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं."

जातिगत जनगणना पर भी कांग्रेस की मांग
इसके साथ ही जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी कांग्रेस अपनी रणनीति स्पष्ट करती नजर आई. पार्टी के पैनल ने सिफारिश की है कि जातिगत जनगणना की मांग को पार्टी अपना समर्थन करे. इसी साल मार्च में यूपी में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी ने भी जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया था. इसके अलावा बिहार में भी राष्ट्रीय जनता दल और जदयू भी इस मुद्दे पर सहमत होते दिख रहे हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार कह चुके हैं कि राज्य में इस मुद्दे पर सभी दलों की एक बैठक होगी जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Congress Chintan Shivir: कांग्रेस के चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने दिया भारत जोड़ो का नारा, बीजेपी को हराने के लिए दिया यह मंत्र

Congress Chintan Shivir: चिंतन शिवर के आखिरी दिन प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की उठी मांग, भविष्य की नीतियों पर भी हुई चर्चा

राहुल सांकृत्यायन, abp live में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. राहुल राजनीति, शासन-प्रशासन और समकालीन विषयों की खबरों की कवरेज और खबरों एवं घटनाक्रमों के संपादकीय समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले राहुल ने अपने करियर की शुरुआत में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क पर भी काम किया है. उनकी विशेष रुचि राजनीतिक खबरों, अपराध से जुड़े मामलों और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में रही है.

राहुल इससे पहले न्यूज़18 हिन्दी, वनइंडिया हिन्दी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज और स्टेट्स कवरेज में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया.

अपने पत्रकारिता करियर के दौरान राहुल ने कई महत्वपूर्ण घटनाओं और बड़े आयोजनों की कवरेज की है, जिनमें कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024 ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे प्रमुख घटनाक्रम शामिल हैं.

राहुल ने देश के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के आनुषंगिक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज से बी.कॉम किया है. इसके अलावा राहुल ने केंद्रीय विद्यालय बस्ती से हाईस्कूल और सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, बस्ती से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की. आगे चलकर गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रम के तहत पत्रकारिता में परास्नातक भी किया.

खबरों के अलावा साहित्य और वैचारिक लेखन में भी राहुल की गहरी रुचि है. राहुल हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों जैसे राहुल सांकृत्यायन, यशपाल, मुंशी प्रेमचंद, हजारी प्रसाद द्विवेदी और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना के लेखन को विशेष रूप से पढ़ना पसंद करते हैं. इसके साथ ही ओम प्रकाश वाल्मिकी, महादेवी वर्मा, अष्टभुजा शुक्ल, विनोद शुक्ल, दुष्यंत कुमार, रामनाथ सिंह, अदम गोंडवी, राही मासूम रजा, गोपाल दास नीरज की रचनाओं में भी उनकी दिलचस्पी है.

खबरों के लिए राहुल से rahulsa@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर में नवनियुक्त नर्सिंग ऑफिसर्स ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन, मांगी गृह जिले में पोस्टिंग
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
डूंगरपुर: सचिन पायलट ने गणेश घोघरा को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', महंगाई-बेरोजगारी पर BJP को घेरा
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहुंची जोधपुर, आरोपी चेतन चौधरी के गांव में महाराष्ट्र पुलिस ने की पड़ताल
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के गांव पहुंची महाराष्ट्र पुलिस, लोगों से की पूछताछ
Jalore News: रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत
रामदेव मंदिर के दर्शन कर गुजरात लौट रहा था परिवार, जालोर में हादसे का शिकार; एक की मौत

वीडियोज

Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget