एक्सप्लोरर

Farm Laws Repeal: कृषि कानून वापसी के एलान पर सचिन पायलट ने बीजेपी को घेरा, कहा- बहुत देर हो चुकी है

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि कृषि कानूनों को निरस्त करने के बाद भी मोदी सरकार के प्रति किसानों का अविश्वास खत्म नहीं होगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे.

Farm Laws Repeal: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने के बावजूद मोदी सरकार के प्रति किसानों का अविश्वास खत्म नहीं होगा और आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार को न सिर्फ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देनी चाहिए, बल्कि उपज की खरीद सुनिश्चित करने के लिए भी कोई नियमन या कानून बनाना चाहिए. 

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि अब मोदी सरकार चाहे कुछ भी करे, किसानों के मन से उस पीड़ा को खत्म करने में बहुत देर हो चुकी है जिससे उन्हें कृषि कानून विरोधी आंदोलन के दौरान गुजरना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में किसानों की ओर से इतना लंबा आंदोलन नहीं देखा गया. यह एक साल चला है. अगर कानूनों को वापस ही लेना था तो लोगों की जान और जीविका को नुकसान पहुंचाने की क्या जरूरत थी. किसानों को नक्सलवादी, अलगाववादी और आतंकवादी तक कहा गया. मंत्री के रिश्तेदारों ने लोगों पर गाड़ियां चढा़ दीं.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि अगर किसानों को लेकर इतनी कटुता थी तो फिर सरकार ने कानूनों को वापस लेने की घोषणा क्यों की? साथ ही, उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर राजनीतिक नफा-नुकसान का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया.’’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत सप्ताह तीनों कानूनों को निरस्त करने की घोषणा की और कहा कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में इसके लिए विधायी प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

पायलट ने आरोप लगाया कि कानून बनाने की घोषणा से पहले किसान संगठनों के साथ कोई बातचीत नहीं की गई और संसद में ‘प्रचंड बहुमत’ के बल पर इन कानूनों को थोप दिया गया और किसानों का गला घोंट दिया गया. कांग्रेस नेता ने जोर देकर कहा, ‘‘किसान इस सरकार को हमेशा संदेह की नजर देखेंगे. हमारे ऊपर किसानों का कर्ज है जो इस देश को अन्न मुहैया कराते हैं.’’ उनके मुताबिक, सिर्फ एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी ही पर्याप्त कदम नहीं होगा, बल्कि खरीद सुनिश्चित करने के लिए किसी नियमन या कानून को बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को बुलाकर उनके मुद्दों पर बातचीत करनी चाहिए. पायलट ने जोर देकर कहा कि किसान आंदोलन के दौरान लोगों को हुए जान और माल के नुकसान को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए.

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘‘किसानों के मन में जो अविश्वास पैदा हुआ है वो कानूनों को वापस लेने भर से खत्म नहीं होगा.’’उन्होंने दावा किया कि हालिया उपचुनावों में भाजपा की हार और आगामी विधानसभा चुनावों में उसके हार की दहलीज पर खड़े होने के चलते मोदी सरकार ने यह फैसला किया.

यह पूछे जाने पर कृषि कानूनों को लेकर पीछे हटने से भाजपा को आगामी चुनावों में कोई फायदा होगा तो पायलट ने कहा, ‘‘गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) ने इस्तीफा नहीं दिया है, किसानों पर दर्ज किए गए मामले अब भी मौजूद हैं, लोगों ने अपने प्रियजन को खोया है, ऐसे में वो लोग उस साल को कैसे भूल सकते हैं जिसमें उन्हें इन सबसे गुजरना पड़ा. इनके परिणाम होंगे.’’ बहरहाल, उन्होंने यह भी कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता है कि हमें किसानों के आंदोलन का राजनीतिकरण करना चाहिए, लेकिन आखिरकार भारत के लोग जानते हैं कि ये कानून किसानों की मदद के लिए नहीं, बल्कि दूसरे समूहों के लिए थोपे गए थे.’’

ये भी पढ़ें:

संबित पात्रा के खिलाफ दर्ज होगा FIR, सीएम केजरीवाल से जुड़े मामले में कोर्ट का आदेश

Punjab Election 2022: अरविंद केजरीवाल का बड़ा चुनावी वादा, सरकार बनी तो परमानेंट होंगे सभी कॉन्ट्रैक्ट टीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget