एक्सप्लोरर

Rajasthan News: '25 दिन बाद भी CMO में अधिकारी नहीं लगे, जनता परेशान...', गोविंद सिंह डोटासरा का बीजेपी पर हमला

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में 25 दिन बाद भी इनसे (बीजेपी) मंत्रिमंडल नहीं बना और मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारी तक नहीं लगे हैं.

Rajasthan Politics: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. वहीं अब सभी को राजस्थान के मंत्रिमंडल का इंतजार है. वहीं इससे पहले राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन नहीं होने को लेकर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम बंद करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की.

गोविंद सिंह डोटासरा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, "प्रदेश में 25 दिन बाद भी इनसे (बीजेपी) मंत्रिमंडल नहीं बना और मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारी तक नहीं लगे हैं. सरकार एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को कौन चलाएगा यह 25 दिन बाद भी समझ से परे है. राजस्थान की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है कि ये हो क्या रहा है मंत्रिमंडल गठित क्यों नहीं हो रहा."

'अपराध पर लगाएं अंकुश'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री खुद कह रहे हैं कि जल्द ही गठित होगा लेकिन इस जल्दी का मतलब क्या मानें. उनको स्पष्ट करना चाहिए, अपराध पर अंकुश लगाना चाहिए. रातूसर में दलित हत्याकांड के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम को फिर से शुरू किया जाए भले ही सरकार इसका नाम बदल दे."

चूरू में दलित युवकों से मारपीट
वहीं चूरू जिले में चार-पांच लोगों ने केबल चोरी के संदेह में रविवार को दो दलित युवकों से मारपीट की. इनमें से एक बाद में मौत हो गई. इस घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपराधों को लेकर बहुत सी बातें की और तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर अनेक तोहमत लगाए लेकिन इस मामले में नामजद आरोपी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं.

जनवरी में होगी नेता प्रतिपक्ष की घोषणा
कांग्रेस के 'डोनेट फॉर देश' महाअभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सभी राज्यों में नंबर पर दो पर है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसमें अधिक से अधिक योगदान करने की अपील की. एक सवाल के जवाब में डोटासरा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की घोषणा 19 जनवरी को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले ही कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: राजस्थान के ये पांच दिग्गज...जो बनाते थे दूसरे का पॉलिटिकल करियर, लेकिन अब...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget