एक्सप्लोरर

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत के मंत्री ने एसएचओ को लगाई फटकारा, कहा- चोरियां रोक दो नहीं तो ऊपर से नीचे तक रगड़ दूंगा

Bundi News: राजस्थान कांग्रेस सरकार में सूचना जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना ने अपने इलाके में बढ़ती चोरियों को लेकर क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी को फोन पर जमकर लताड़ लड़ाई है.

Bundi News: राजस्थान कांग्रेस सरकार में सूचना जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना (Ashok Chandna) ने अपने इलाके में बढ़ती चोरियों को लेकर क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी को फोन पर जमकर लताड़ लड़ाई है.  मंत्री अशोक चांदना ने एसएचओ को कहा "क्षेत्र में चोरियां रोक दो वरना आपके लिए अच्छा नहीं होगा. अगर दोबारा चोरियां हुई तो सारी चोरियां का ठीकरा आपके ऊपर फोड़ दूंगा. मैं आपसे ऐसा बर्ताव करूंगा कि आपने चोरिया करवाई है." 

सीएम अशोक गहलोत के मंत्री अशोक चांदना ने यह तक कह दिया "अगर दोबारा शिकायत मिली तो ऊपर से लेकर नीचे तक रगड़ दूंगा यह मानकर चलना. चोरी से संबंधित किसी प्रकार के व्यक्तियों को छोड़ने की आवश्यकता नहीं है. सब पर कार्रवाई करो." गौरतलब है कि मंत्री अशोक चांदना इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को फटकार लगाते हुए राजस्थान की राजनीति में चर्चाओं में आ चुके हैं.

Rajasthan Job Alert: राजस्थान में निकले सीनियर टीचर के 9 हजार से अधिक पदों पर आज से शुरू हुए आवेदन, जानें सभी अहम जानकारियां

जन सुनवाई के दौरान लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की मंत्री से शिकायत की थी
सूचना एवं जनसंपर्क राज्य मंत्री अशोक चांदना बूंदी जिले के हिंडोली दौरे पर अपने विधानसभा में थे. यहां उन्होंने जनसुनवाई की. जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की फरियाद सुनी. इसी बीच मंत्री चांदना के पास एक शख्स बढ़ती चोरियों को लेकर शिकायत लेते हुए पहुंचा और क्षेत्र में लगातार चोरियां की बढ़ती घटनाओं पर मंत्री ने भी नाराजगी जताई. मौके पर दबलाना थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद को फोन किया. इस दौरान पीड़ित ने मंत्री से कहा कि बूंदी का गोठड़ा इलाके में दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई. उसका कुछ पता नहीं लगा. पुलिस ने चोर को पकड़ कर छोड़ दिया. यह बात सुनते ही मंत्री अशोक चांदना आग बबूला हो गए और उन्होंने फोन पर एसएचओ को फटकार ना शुरू कर दिया. मंत्री अशोक चांदना ने जनसुनवाई में सरेआम एसएचओ को डीएसपी सज्जन सिंह राठौड़, एसडीएम मुकेश चौधरी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के सामने लताड़ा.

एसएचओ से बोले मंत्री, चोरियां रोको वरना ऊपर से लेकर नीचे तक रगड़ दूंगा
एसएचओ को मंत्री अशोक चांदना ने फोन पर फटकारते हुए कहा "सीआई साहब आप चोरिया रोक दो वरना ऊपर से लेकर नीचे तक रगड़ दूंगा. आप सोच भी नहीं सकोगे. क्षेत्र में चोरियां बंद होना चाहिए. आज तक इस इलाके में इस तरीके से इतिहास नहीं रहा है कि चोरियां हो." मंत्री का सवालों का जवाब देते हुए सीआई ने कहा "जल्द आरोपियों को ट्रेस आउट किया जाएगा". इस पर मंत्री ने कहा "मुझे ट्रेस आउट से कोई लेना देना नहीं है. मुझे तो जल्द चोरियों पर लगाम लगानी है. अब आप यह ध्यान रख लेना या तो आप मुस्तैदी से अपना यह काम कर लो. नहीं हो सकता तो हमें बता दो कि हम काम नहीं कर सकते. अगर ऐसा है तो क्या कर रहे हो आप पुलिस में.आप चोरियां नहीं रोक सकते तो. मैं आज के बाद यह बात नहीं सुनूंगा. "

मंत्री ने कहा नहीं रहो लिंक बढ़ाने के चक्कर में 

सीआई द्वारा एक अपराधी को छोड़ने के मामले में मंत्री ने सीआई को फटकार लगाते हुए कहा की लिंक बढ़ाने के चक्कर में नहीं रहो. इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करो और यह मैं आखिरी बार बोल रहा हूं. अगर अब से चोरी से संबंधित कोई घटना घटित हो गई तो यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा और आप की कार्यशैली पर सवालिया निशान होगा. इस तरह की घटनाएं कतई बर्दाश्त नहीं होगी. आप के कार्यकाल में चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है जो हमारे लिए शर्म की बात है . यदि आपको काम नहीं करना हो तो बता दीजिए हम दूसरी व्यवस्था करेंगे."

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: करौली में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का समय, जानें- क्या है नई गाइडलाइन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget