एक्सप्लोरर

Rajasthan: पेपर लीक पर मुआवजा मांगने को सीएम गहलोत ने बताया मानसिक दिवालियापन, क्या निशाने पर थे पायलट?

Rajasthan Politics News: सचिन पायलट ने जो सरकार को अल्टीमेटम दिया था उसकी अवधि 30 मई को पूरी हो रही है. हालांकि सीएम गहलोत पायलट की किसी मांग को मानते नजर नहीं आ रहे.

Rajasthan News: सचिन पायलट (sachin pilot) के अल्टीमेटम देने के 10 दिन बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (ashok gehlot) ने विपक्ष की आड़ लेकर उन पर जुबानी हमला बोला है. सचिन पायलट ने पेपर लीक से प्रभावित कैंडिडेट्स को मुआवजा देने की मांग की थी. वहीं, सीएम गहलोत ने मुआवजा मांगने को 'बुद्धि का दिवालियापन' कहा है. सीएम गहलोत ने नाम लिए बिना पायलट की बड़ी मांग पर हमला बोलकर सियासी हलकों में फिर नई चर्चाएं छेड़ दी हैं गहलोत ने कहा कि पेपर आउट कहां नहीं हो रहे हैं और कानून हमने बनाया है. हम पेपर आउट करने वालों को जेल भेज रहे हैं.

सीएम गहलोत ने कहा, 'हमने 200 लोगों को जेल भेज दिया. किस राज्य ने जेल भेजा है. विपक्ष के पास कोई बात नहीं है तो वो पेपर आउट की बात करेंगे. और कहेंगे कि इन्हें मुआवजा दो, जो  26 लाख लोग बैठे हैं, इन्हें मुआवजा दो. ऐसी मांग की जाती है कि पेपर आउट हो गए इसलिए इन्हें मुआवजा मिलना चाहिए. इसको आप क्या कहेंगे, इसे 'बुद्धि का दिवालियापन' नहीं कहेंगे ? इनको मुआवजा दो. दुनिया के इतिहास में किसी ने कभी मांग की है' 

सचिन पायलट का नहीं लिया नाम
सीएम गहलोत ने आगे विपक्ष में रहकर संघर्ष करने का जिक्र करते हुए रामेश्वर डूडी और गोविंद सिंह डोटासरा का हवाला दिया लेकिन सचिन पायलट का नाम नहीं लिया. गहलोत ने कहा कि समझते ही नहीं क्या करना है. अरे भाई आप विपक्ष में हो, हम भी विपक्ष में थे. डोटासराजी हमारे अध्यक्ष थे, रामेश्वर डूडी हमारे नेता प्रतिपक्ष थे. हम अपने मुद्दे बनाते थे. मुद्दे बनाए, संघर्ष भी किया. सड़कों पर संघर्ष किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भी किया, अलग किया. कोई कमी नहीं रखी.

गहलोत का संकेत कि पायलट की मांगें नहीं मानी जाएंगी
सचिन पायलट ने 15 मई को जयपुर में की गई सभा में गहलोत सरकार के सामने तीन मांगें रखते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया था. पायलट की तीन मांगों में एक मांग पेपर लीक से प्रभावित बच्चों को मुआवजा देने की थी. पायलट की मांगों में आरपीएएसी को भंग कर उसका पुनर्गठन करना और बीजेपी राज के करप्शन की जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाना शामिल था. गहलोत के बयान से यह साफ हो गया कि वह पायलट की मांगों को नहीं मानेंगे. 30 मई को सचिन पायलट का अल्टीमेटम पूरा हो रहा है.

य़े भी पढ़ें-

Rajasthan News: किरोड़ी लाल मीणा ने UDH मंत्री शांति धारीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जमीनों के आवंटन में जमकर हुआ घोटाला

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget