एक्सप्लोरर

राजस्थान के सभी जिलों में कल होने वाली मॉक ड्रिल स्थगित, आदेश जारी

Rajasthan Mock Drill Postponed: राजस्थान में गुरुवार को होने वाली सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है. केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद नई तारीख घोषित की जाएगी.

Rajasthan Mock Drill Postponed: राजस्थान में गुरुवार को होने वाली सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल स्थगित की गई. केंद्र सरकार से अनुमति लेकर बाद में नई तारीख घोषित की जाएगी. राजस्थान में गुरुवार को सभी 41 जिलों में ब्लैकआउट कर मॉक ड्रिल की जानी थी. गृह विभाग ने  मॉक ड्रिल स्थगित करने का आदेश जारी किया.

41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना था

इससे पहले राज्य के नागरिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिला कलेक्टर एवं मजिस्ट्रेट को ब्लैक आउट एवं मॉक ड्रिल के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए थे. निदेशालय, नागरिक सुरक्षा राजस्थान के निदेशक जगजीत सिंह मोंगा द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार गुरुवार शाम राज्य के सभी 41 जिलों में मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट कराया जाना था. जिसे स्थगित कर दिया गया है.

मॉक ड्रिल को लेकर जगजीत सिंह मोंगा ने बताया था कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार पश्चिमी सीमा से लगे राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदशों के सभी जिलों में 29 मई को सिविल डिफेंस अभ्यास आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है.

राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में होना था मॉक ड्रिल

इसी क्रम में राज्य के सभी 7 संभागों के 41 जिलों में द्वितीय सिविल डिफेंस अभ्यास ( ऑपरेशन शील्ड ) का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इसे फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल कर तैयारियों की समीक्षा की गई, और लोगों को इस ओर जागरुक भी किया गया है. बहरहाल इसी क्रम में कल राजस्थान में भी मॉक ड्रिल होना था जिसे अगली घोषणा होने तक स्थगित कर दिया गया है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे किया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें: इंद्र देवता को किया प्रसन्न! जयपुर में बारिश के लिए बर्फ पर बैठकर पुजारियों का प्रजन्य महायज्ञ

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
अजमेर में अवैध तरीके से बॉर्डर पार कर आई बांग्लादेशी महिला, पूछताछ में अवैध घुसपैठ की बात कबूली
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
दौसा में फूड प्वाइजनिंग से मचा हड़कंप, घर की दाल खाने से एक ही परिवार के 7 लोग पहुंचे अस्पताल
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
अलवर: पति से लड़ाई के बाद कार की डिग्गी में छिपकर ससुराल पहुंची पत्नी, बोली- 'ये मेरा ही घर है'
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल
IIT जोधपुर का बड़ा कमाल! अब धूप से होगी एनर्जी स्टोर, वैज्ञानिकों ने बनाया स्मार्ट मैटेरियल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget