एक्सप्लोरर

चूरू: दुकानदार की जाति पूछ चाय पीने से किया इनकार, SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Churu News: पीड़ित ने शिकायत में बताया जब मैंने उनसे कहा आपने चाय का ऑडर दिया था और चाय बनकर तैयार है तो उन्होंने कहा हमें नीची जाती के लोगों के हाथों से बनी चाय नहीं पीनी.

राजस्थान के चूरू में जातीय जहर का बड़ा मामला सामने आया है, जहां हाइवे से गुजर रहे कार सवार ग्राहकों नें महज इसलिए अपना चाय का ऑडर केंसिल कर दिया की चाय बनाने वाला नीची जाती का था. 

वहीं चाय वाले और ग्राहकों के बीच बहस का यह पूरा वीडियो सोशल मिडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है और इस पुरे प्रकरण में सांड़वा थाने में एससी, एसटी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज हुआ है.

जाति पूछकर चाय पीने से किया इनकार 

सांड़वा थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया की थाना इलाके के ईयारा निवासी 30 वर्षीय चेनाराम मेघवाल नें थाने में दी रिपोर्ट में बताया की उसकी बम्बू, ईयारा फांटा पर उसका चाय का नाश्ते की दुकान है. 5 सितंबर को बीकानेर के नोखा की ओर से उसकी दुकान के आगे एक बोलेरो गाड़ी आकर रुकी और उसमे से कुछ लोगों नें उतर कर उन्हें चार चाय का ऑडर दिया और तभी बोलेरो सवार लोगों में से एक शख्स नें आकर मुझसे मेरा नाम और मेरी जात पूछी और नाम और जात बताने पर सभी लोग खड़े होकर वहां से जाने लगे.

पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया जब मैंने उनसे कहा आपने चाय का ऑडर दिया था और चाय बनकर तैयार है तो उन्होंने कहा हमें नीची जाती के लोगों के हाथों से बनी चाय नहीं पीनी. पीड़ित ने दर्ज मामले में बताया उसने जब चाय के पैसे मांगे तो बोलेरो सवार लोगों नें पैसे देने से मना करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी.

सीओ करेंगे मामले की जांच 

सांड़वा थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया पीड़ित की रिपोर्ट पर सांड़वा थाने में बीएनएस की धाराओ में एससी, एसटी एक्ट में बीकानेर के सोहन जाट के खिलाफ मामला दर्जकर मामले की जांच सीओ प्रहलाद राय को सौंपी है.

वहीं पूरे प्रकरण में भीम सेना नें भी जातीय जहर के इस मामले के सामने आने के बाद बड़े प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए कहा भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आज भी लोगों में ओछी मानसिकता है.

मुबारिक खान को पत्रकारिता में करीब 8 सालों का अनुभव है. उन्होंने राजस्थान की राजनीतिक खबरों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट, एजुकेशन और मेडिकल क्षेत्र से जुड़ी ख़बरों की रिपोर्टिंग की है. 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग की. आनंदपाल एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की मैडम माया पर स्टोरी ने खूब सुर्खियां बटोरी. मुबारिक खान ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद बीजेएमसी में डिप्लोमा प्राप्त किया.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget