एक्सप्लोरर

Churu Gang Rape: चूरू में गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला, काम दिलाने के बहाने लड़की को बुलाकर चार युवकों ने किया रेप, फिर रस्सी से बांधकर बिल्डिंग से फेंका

Churu Gang Rape: चूरू में गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता असम की रहने वाली है. वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है. पीड़िता दिल्ली में छोटा-मोटा काम कर अपना गुजर-बसर कर रही थी.

Gang Rape in Churu: राजस्थान (Rajasthan) के चूरू (Churu) जिले में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शराब के नशे में चार युवकों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए दिल्ली (Delhi) में रहने वाली 25 साल की युवती को रस्सी से बांधकर मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से बाहर फेंक दिया. गनीमत रही कि रस्सी बिजली के पोल में उलझ कर अटक गई. करीब 2 घंटे तक युवती बिजली के पोल से लटकी रही. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतारा. उसे स्थानीय डेडराज भरतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
 
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है औ बयान भी दर्ज हो चुके हैं. इस संबंध में महिला थाना पुलिस ने चूरू के इंद्रपुरा निवासी विक्रम सिंह, भवानी सिंह ,देवेंद्र सिंह और चैनपुरा के सुनील के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. इस मामले की जांच चुरू पुलिस की सीईओ ममता सारस्वत कर रही है. उन्होंने बताया कि 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और एक आरोपी की तलाश जारी है. ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
 
आरोपियों ने बुलाया था काम दिलाने के बहाने 
 
11 फरवरी को पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि पीड़िता असम की रहने वाली है. वर्तमान में वह दिल्ली में रहती है. उसका परिवार असम में ही रहता है. पीड़िता दिल्ली में छोटा-मोटा काम कर अपना गुजर-बसर कर रही थी. पीड़िता ने बताया कि चूरू निवासी सुनील उर्फ राजू ने उसे काम दिलाने का आश्वासन देकर चूरू बुलाया था, इसलिए वो शुक्रवार को चूरू आ गई. बस स्टैंड पर उसे कार सवार एक युवक लेने आया. उसने बताया कि राजू ने उसे लेने के लिए भेजा है. इस पर युवक की कार में सवार होकर उसके साथ चली गई. युवक उसे एक कमरे में ले गया और कहा कि सुबह काम दिलावा देंगे.
 
रेप करने के बाद हाथ-पैर बांधकर दिया धक्का
 
पीड़िता ने बताया कि कमरे में आरोपियों ने शराब पीना शुरू कर दिया. पीड़िता ने युवकों से काम दिलाने के लिए कहा तो आरोपी देवेंद्र सिंह ने धमकाते हुए कहा कि तुझे काम नहीं दिलाएंगे. उसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद चारों युवक नशे में आपस में झगड़ा करने लगे. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रस्सी से हाथ-पैर बांधकर मकान की दूसरी मंजिल की खिड़की से धक्का दे दिया. हाथ में बंधी रस्सी बिजली के खंभे में अटक गई. काफी देर तक खंबे पर उसी हालत में लटकी रही, बाद में किसी तरह से उसने पुलिस को सूचना दी. इस पर पुलिस वहां पहुंची और वहां से नीचे उतारा.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget