एक्सप्लोरर

Churu News: चूरू में उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, 20 सूत्री मांगों को लेकर तीन महीने ने जारी है धरना

चूरू की तारानगर विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय किसान सभा का आंदोलन उग्र हो गया. हजारों की तादाद में नाराज किसानों ने सड़कों पर उतरकर दिल्ली-सादुलपुर-सरदारशहर हाईवे जाम कर दोबारा सभा शुरू कर दी.

Churu News: चूरू की तारानगर विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय किसान सभा का आंदोलन उग्र हो गया. कृषि उपज मंडी में विशाल जनसभा के बाद किसान एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचे और पुलिस के लगाए बेरिकेड्स को तोड़ जबरन घुसने का प्रयास किया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. आंदोलन में शामिल महिलाओं को महिला पुलिस ने बाल पकड़ पकड़ कर डंडों से पीटा. पुलिस ने एसडीएम कार्यालय में घुसने का प्रयास असफल बना दिया.

हजारों किसानों ने हाईवे जाम कर दोबारा शुरू की जनसभा

हजारों की तादाद में नाराज किसानों ने सड़कों पर उतरकर दिल्ली-सादुलपुर-सरदारशहर हाईवे जाम कर दोबारा सभा शुरू कर दी. कॉमरेड निर्मल कुमार ने बताया कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा. आंदोलनकारी किसानों ने राज्य और केंद्र  सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. कॉमरेड अमराराम, भादरा विधायक बलवान पूनियां, तारानगर विधानसभा प्रत्याशी निर्मल प्रजापत, भूमि बिरमी ने धरने को संबोधित किया.

20 सूत्री मांगों को लेकर 99 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन

आपको बता दें कि 20 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 99 दिनों से किसान तारानगर में धरने पर बैठे हैं.  बीमा क्लेम सहित किसानों की 20 सूत्री मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय के आगे दिया जा रहा धरना कृषि उपज मंडी से 'घेरा डालो, 'डेरा डालो' सभा में बदल गया. सभा में हजारों किसान पहुंचने लगे. किसानों की सभा के बाद प्रशासनिक अधिकारी ने वार्ता की लेकिन क्रॉप कटिंग सार्वजनिक करने की मांग पर सहमति नहीं बनने से बातचीत नाकाम हो गई.

कब्जे की आशंका में सरकारी कार्यालयों पर लगाए गए ताले

किसानों के सरकारी कार्यालयों पर कब्जे की आशंका से प्रशासन ने अधिकांश सरकारी कार्यालय को बंद करा दिया और पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस प्रशासन ने तहसील कार्यालय, पानी, बिजली, आंगनबाड़ी, पंचायत समिति सहित अन्य कार्यालय बंद करवा दिए. एसडीएम कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. मुख्य गेट के आगे बैरिकेड्स लगा दिए गए.

आरएसी, पुलिस बल, स्पेशल पुलिस, दमकल, वाटर कैनन सहित सभी साधनों को एहतियातन मोर्चे पर लगा दिया गया है. किसानों की क्रॉप कटिंग रिपोर्ट को सार्वजनिक करने, खरीफ फसल बीमा 2021 की क्रॉप कटिंग रिपोर्ट में रद्द किए गए जिले के 181 पटवार मंडलों को शामिल करने, संपूर्ण कर्ज माफी करने, जल के काटे गए रकबे को जोड़कर निर्माण के लिए बजट देने, पिछले वर्षों का बकाया, फसल बीमा क्लेम दिलवाने, फसल बीमा प्रीमियम कटौती से वंचितों के लिए पोर्टल दोबारा खुलवाने सहित 20 सूत्री मांगें हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget