एक्सप्लोरर

Rajasthan News: भीलवाड़ा में 10 नाबालिग जोड़ों का हुआ सामूहिक बाल विवाह, वीडियो वायरल होने पर मामला दर्ज

Udaipur News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में प्रशासन की नाक के नीचे 10 नाबालिक जोड़ों का बाल विवाह होने का मामला सामने आया है.

Udaipur News: बाल विवाह की रोकथाम के लिए राजस्थान में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, रैलियां निकाली जा रही हैं. इसके बावजूद भीलवाड़ा जिले में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां एक या दो नहीं प्रशासन की नाक के नीचे 10 नाबालिग जोड़ों का बाल विवाह होने का मामला सामने आया है. बड़ी बात तो यह रही कि इतना बड़ा कार्यक्रम हो गया और किसी को कानों-का खबर तक नहीं लगी. यह घटना प्रशासनिक एजेंसियां जैसे आंगनवाड़ी, चाइल्ड लाइन सहित अन्य पर सवालिया निशान खड़ा कर रही हैं. आपको बता दें कि राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बालविवाह के मामले में पूरे देश में सबसे बदनाम है. देश में सबसे ज्यादा बाल विवाह इसी जिले में होते हैं.

बाल विवाह समारोह में 1500 लोगों की शिरकत
भीलवाड़ा जिले की मांडल तहसील क्षेत्र हुआ यह सामूहिक शादी समारोह कोई सामान्य नहीं था. इसमें रिशेप्सन हुआ और बताया जा रहा है कि करीब 1500 लोग कार्यक्रम में खाना खाने भी पहुंचे. इनमें से ही किसी ने वीडियो और फोटो लेकर  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद प्रशासन में अफरा तफरी मच गई. वीडियो-फोटो सामने आने के बाद गुरुवार शाम को प्रशासन अलर्ट हुआ और बाल कल्याण समिति ने मांडल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. काेचरिया गांव और अन्य जगह से बरातें 19 अप्रैल की शाम काे लांगराें का खेड़ा पहुंचीं. वहां धूमधाम से रिसेप्शन हुआ और 10 बाल जाेड़ाें काे स्टेज पर बिठाकर फाेटाेग्राफी और वीडियाेग्राफी भी करवाई गई. बरातें दूसरे दिन बुधवार काे रवाना हाे गईं.
 
मामले में दर्ज हुआ केस
बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडे ने एबीपी को बताया कि सूचना मिलने के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. समिति इस मामले में मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. वहीं, बाल आयोग के सदस्य शैलेन्द्र पंड्या ने कहा कि सूचना मिलने पर संज्ञान लिया है. अब वीडियोग्राफी के अनुसार देखा जाएगा कि हलवाई, बेंड, परिवार सहित अन्य कौन-कौन इसमें शामिल थे, फिर इन पर कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें:

Jodhpur News: पाकिस्तान से आए विस्थापित ने दोस्ती के नाम पर नशीली दवा खिलाकर किया अपहरण, फिर कर दी हत्या

Jodhpur News: मायके से खुशी-खुशी विदा होकर ससुराल आई थी दुल्हन, 10 घंटे में हुई मौत, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget