एक्सप्लोरर

Rajasthan News: चंबल रिवर फ्रंट का क्रेज, आधे घंटे में 2 हजार लोगों ने कराई टिकट बुकिंग, देखने के लिए मची होड़

Kota News: कोटा में बनाए गए चंबल रिवर फ्रंट को देखने लिए लोगों में गजब का क्रेज देखा गया. वेबसाइट पर बुकिंग करने को लेकर होड़ मच गई है. पर्यटक इसे लेकर बहुत उत्साहित दिखे.

कोटा में बनाए गए विश्व स्तरीय चम्बल रिवर फ्रंट (Chambal River Front) के पहले दिन देखने वालों की उत्सुकता के चलते महज आधे घंटे में ही दो हजार लोगों ने निशुल्क बुकिंग करा ली और वह रात तक इसका आनंद लेते रहे. आमजन के लिए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट पर निशुल्क एंट्री किए जाने के बाद से शहरवासियों में चंबल रिवर फ्रंट देखने को लेकर उत्साह चरम पर है. सुबह से ही रिवर फ्रंट के जीरो टिकट हासिल करने की होड़ सी मच गई है.

सेल्फी लेने की मची होड, 'आखिर कहां-कहां खींचे फोटो हर घाट अद्भुत'
चंबल रिवर फ्रंट के पूर्वी छोर पर बड़ी तादाद में शहरवासी ने रिवर फ्रंट की खूबसूरती को देख खासे रोमांचित हुए. पूर्वी छोर के नयापुरा बावड़ी एंट्री गेट एवं बैराज गार्डन से बड़ी संख्या में क्यूआर कोड प्राप्त कर जीरो टिकट से लोगों ने चंबल रिवर फ्रंट में एंट्री की और रिवर फ्रंट के प्रत्येक बिंदु पर बेहतरीन शिल्प कला से निर्मित खूबसूरत घाट मॉन्यूमेंट्स आकर्षक इमारत की खूबसूरती को दिन की रोशनी की खूबसूरती से साथ रात के बेहतरीन रोशनी से सजे नजारों को टकटकी लगा कर देखा. सेल्फी और फोटो लेने का क्रेज ऐसा दिखा की यह समझ नहीं आया कि कहां कहां फोटो खींचे हर एक जगह अकल्पिनीय है.

पर्यटन नगरी बनने में अब देर नहीं होगी 
विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के हर पल की याद को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर उत्साहित नजर आए सभी ने चंबल रिवर फ्रंट देख कर कहा कि कोटा बेमिसाल हो गया है. अब हमारा कोटा देश ही नहीं दुनिया में पर्यटन नगरी के नाम से प्रसिद्ध होने जा रहा है.

 लोक कलाकारों की अदभुत प्रस्तुतियां 
रिवर फ्रंट पर प्रत्येक घाट पर लोक कलाकार अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से यहां पहुंचने वाले दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं. जैसे ही दर्शन रिवर फ्रंट पर एक घाट से दूसरे घाट की ओर आगे बढ़ते हैं, राजस्थान की लोक कला संस्कृति से लोक कलाकार रूबरू करवाते हुए अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और दर्शन भी उनका उत्साह वर्धन तालिया के साथ कर रहे हैं. सेल्फी लेकर मनमोहक नजारों को कैद कर रहे हैं. उत्सव घाट पर घूमर नृत्य की प्रस्तुति लोक कलाकारों द्वारा दी जा रही है. वही राजस्थान की संस्कृति और कला से रूबरू करवा रहे लोक कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं.

फाउंटेन शो देख दर्शन हुए उत्साहित
चंबल रिवर फ्रंट के पूर्वी छोर पर मुकुट महल की खूबसूरत लाइटिंग शो और बार्सिलोना की तर्ज पर रिवरफ्रंट पर विकसित किए गए विश्व स्तरीय फाउंटेन की रंग बिरंगी रोशनियों के बीच म्यूजिक के साथ हो रहे फाउंटेन शो को दर्शन देखकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. परिवार के साथ रिवर फ्रंट को देखने पहुंच रहे लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। 

एडवांस बुकिंग की सुविधा जल्द होगी शुरू
चंबल रिवर फ्रंट की विजिट को लेकर गजब का क्रेज देखा जा रहा है वेबसाइट पर बुकिंग करने को लेकर होड़ मच गई है. महज आधे घंटे में ही वेबसाइट पर लोगों ने जीरो टिकट के लिए क्यूआर प्राप्त किए. न्यास सचिव मानसिंह मीणा ने बताया कि जल्द ही एडवांस बुकिंग के लिए भी आनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है. बुकिंग के लिए कोई निश्चित संख्या निर्धारित नहीं की गई है. जो भी व्यक्ति वेबसाइट बुकिंग करवा रहा है उसको जीरो टिकट से एंट्री की सुविधा प्रदान की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election: बूंदी में बिना दूल्हे के निकली अनोखी 'बारात', चुनाव से है कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget