एक्सप्लोरर

Rajasthan: चंबल रिवर फ्रंट को लेकर शांति धारीवाल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'दुनिया को रास आया पर...'

Chambal River Front: राजस्थान में चंबल रिवर फ्रंट में पर्यावरण नियमों का उलंघन बताते हुए एनजीटी में याचिका दायर की थी, जिस पर निर्णय देते हुए एनजीटी ने इस वाद को खारिज कर दिया है.

Chambal River Front News: कोटा की चर्मण्यवती माता की गोद में बसे चंबल रिवर फ्रंट को लेकर शुरू से ही आरोप प्रत्यारोप चलते रहे हैं. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बताती रही है. तो वहीं कांग्रेस का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था. करीब 1500 करोड़ की लागत से बने चंबल रिवर फ्रंट में पर्यावरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए एनजीटी में एक याचिका दायर की थी, जिस पर निर्णय देते हुए एनजीटी (NGT) ने इस वाद को खारिज कर दिया है. साथ ही किसी तरह का नियमों का उलंघन भी नहीं माना है.

याचिकाकर्ता ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करते हुए याचिका दायर की थी. यह भी कहा था कि चंबल घडियाल सेंचुरी में इसे बनाया गया है. जिससे जलीय जीव जंतु पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. एनजीटी ने अपने आदेश में कहा कि पेश तथ्यों, संयुक्त समिति द्वारा पेश रिपोर्ट और गुजरात इंजीनियरिंग रिसर्च द्वारा आयोजित अध्ययन रिपोर्ट पर प्रकाश डाला गया. संस्थान में पर्यावरण नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है. एनजीटी ने यह भी आदेश में कहा कि इस मामले में किसी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया
इसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला और जनता को बरगलाने का आरोप लगाया. 23 सितंबर 2023 को अजमेर निवासी अशोक मलिकए द्रुपद मलिक व जयपुर निवासी गिरिराज अग्रवाल ने रिवर फ्रंट निर्माण को गैरकानूनी तरीके से पर्यावरण उल्लंघन करते हुए बनाए जाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में एक वाद दायर किया था. उसके बाद यह निर्णय आया है.
 
एनजीटी ने याचिका खारिज कर विपक्ष को दिया करारा जवाब
इस निर्णय के बाद पूर्व यूडीएच मंत्री व कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासनकाल में कोटा में विकसित किए गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को एनजीटी से क्लीन चिट मिल गई. दुनिया को  रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट रास आया है, लेकिन बीजेपी को शुरू से ही यह पच नहीं रहा था. बीजेपी के नेता इसके निर्माण के समय से बेबुनियाद आरोप लगाते आ रहे हैं.

यही नहीं झूठी शिकायत भी एनजीटी में करवाई गई. लेकिन हमने उस वक्त भी कहा था कि चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण नियमों कायदों से हुआ है. किसी तरह की अवहेलना नहीं की गई, अब एनजीटी ने याचिका को खारिज करके विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट पर सच्चाई की मोहर लगा दी. याचिकाकर्ताओं ने एनजीटी में लगाई याचिका में जो आक्षेप लगाए थे. वह पूरी तरह से प्रमाणित नहीं हो पाए और इसी के चलते एनजीटी ने याचिका को खारिज कर दिया है.
 
अब चंबल रिवर फ्रंट में हो सकेगी शूटिंग
कलाकार फिल्म एण्ड इवेंट व लाइन प्रोड्यूसर सुभाष सोरल ने कहा कि कोटा में कई फिल्मों की शूटिंग के लिए चंबल रिवर फ्रंट के लिए यूआईटी से परमिशन के लिए आवेदन किया था. लेकिन एनजीटी ने रोक लगा रखी थी, जिस कारण परमिशन नहीं मिल पा रही थी. लेकिन शीघ्र ही कोटा में अब चंबल रिवर फ्रंट में फिल्मों की शूटिंग होगी.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में झाड़-फूंक से इलाज का झांसा देकर युवती से रेप, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget