एक्सप्लोरर

Holi 2023: भरतपुर में होली मिलन समारोह में पहुंचे मंत्री विश्वेंद्र सिंह, चांदी का मुकुट पहनाकर किया गया स्वागत

Bharatpur Braj Area Holi: इस मौके पर दोनों ही मंत्रियों ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी और प्रदेश में अमन-चैन और शांति की कामना की. समारोह में लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली.

Holi 2023: ब्रज में होली का अलग ही महत्व होता है. भरतपुर (Bharatpur) में चहुं ओर होली मिलन समारोह के आयोजन किये जा रहे हैं. इसी क्रम में आज तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री के भरतपुर कार्यालय पर होली मिलन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें सुबह से ही लोग आकर राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग (Subhash Garg) के साथ फूलों की होली खेलते देखे गए. कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह (Vishvendra Singh), संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह भी इस होली मिलन समारोह में पहुंचे.

होली मिलन समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह  
कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह भी डॉ. सुभाष गर्ग के होली मिलन समारोह में पहुंचे. कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के साथ संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा, आईजी पुलिस गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह भी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग के होली मिलन समारोह की रामा-श्यामा में भाग लिया. वहीं, डॉ. सुभाष गर्ग द्वारा कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का चांदी का मुकुट और साफा पहनाकर स्वागत किया गया. 

विश्वेन्द्र सिंह ने दीं होली की शुभकामाएं 
इस मौके पर मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं मेरे अजीज मित्र डॉ. गर्ग के कार्यालय पर होली मिलान समारोह में आया आया हूं. उन्होंने कहा कि मैं इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामानएं देता हूं, मैं कामना करता हूं कि प्रदेश में अमन चैन और सुख शांति बनी रहे.

राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने भी दीं होली की शुभकामनाएं  
इस मौके पर डॉ. सुभाष गर्ग ने भी सभी प्रदेशवासियों और भरतपुरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि मेरे निमंत्रण पर कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह यहां आये हैं मैं आज बड़ा ही अभिभूत हूं. उन्होंने कहा कि आज का दिन ब्रज क्षेत्र के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, ब्रज में होली का पर्व 10 दिन पहले से शुरू हो जाता है और 10 दिन बाद तक चलता रहता है. होली के पावन पर्व पर सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायें. 

होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या बोले एसपी  
वहीं, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने भरतपुरवासियों को होली की शुभकामनायें देते हुए बताया है कि होली के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजामात किये हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस के व्यापक प्रबंध किये गए हैं और सभी थानाधिकारी और वृताधिकारी होली को देखते हुए फिल्ड में हैं, इसके अलावा अतिरिक्त जाब्ता भी फिक्स पिकेट के रूप में लगाया गया है. उन्होंने कहा कि मेरी भरतपुरवासियों से अपील है कि त्योहार को शांति से मनायें और एक-दूसरे को भाईचारे का सन्देश दें. किसी भी प्रकार की घटना हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. 

यह भी पढ़ें:

Shab-e-Barat 2023: जयपुर के इन दरगाहों पर होती है सबसे ज्यादा भीड़, शब-ए-बारात को लेकर हो रही विशेष तैयारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget