एक्सप्लोरर

Shab-e-Barat 2023: जयपुर के इन दरगाहों पर होती है सबसे ज्यादा भीड़, शब-ए-बारात को लेकर हो रही विशेष तैयारी

Jaipur Shab-e-Barat 2023: इस दिन मुस्लिम इलाकों में कई तरह के हलवे बनाए जाते हैं और अपने रिश्तेदार और गरीब लोगों को दावत की जाती है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रदेशवासियों को बधाई दी.

Rajasthan News: राजस्थान में शब-ए-बारात 7 मार्च को है. इसे लेकर जयपुर में खास तैयारी की जाती है. इसमें अकीदतमंद पूरी रात मस्जिदों और दरगाहों में इबादत करते हैं. इस दौरान शरीफ में रोशनी की जाती है. जयपुर में कई दरगाह या कब्रिस्तान हैं जहां बहुत भीड़ होती है. वहां पर खास व्यवस्था की जाती है. शाम को 6:30 बजे मगरिब की नमाज के बाद लोग कब्रिस्तान जाते हैं. मगरिब की नवाज का मतलब है कि सूर्य ढल गया है. इसके बाद लोग कब्रिस्तान जाकर अपने गुजरे हुए बुजुर्गों के लिए दुआएं मांगते हैं. इसके अगले दिन रोजा रखा जाता है. मो. सादिक खान बताते हैं कि इसके साथ ही यह मान लिया जाता है. अगले दो हफ्ते बाद रमजान का महीना शुरू होने वाला है. 

यहां होती है सबसे ज्यादा भीड़

जयपुर के सुभाष चौक के पास चार दरवाजा स्थित मौलाना साहब की दरगाह पर सबसे ज्यादा भीड़ होती है. यहां पर हजारों की संख्या में लोगों के द्वारा नमाज पढ़ी जाती है. घाटगेट, झोटवाटा, नहरी का नाका और आदमशाह की दरगाह पर सबसे बड़ी भीड़ होती है. हर बार की तरह इस बार भी यहीं ज्यादा भीड़ होगी, इसके लिए पूरी तैयारी की गई है. इस रात में पूरे साल के गुनाहों का हिसाबकिताब किया जाता है और लोगों की किस्मत का फैसला भी होता है. रातभर जागकर सिर्फ अपने गुनाहों से तौबा करते हैं. साथ ही अपने उन बुजुर्गों की मगफिरत के लिए कब्रिस्तान जाकर दुआ मांगते हैं, जो गुजर चुके हैं.

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

शब-ए-बारात के दिन हम्द, नात, मनकबत, सवाब के लिए मिठास को पसंद किया जाता है. मुस्लिम इलाकों में सैकड़ों तरह के हलवे बनाए जाते हैं और अपने रिश्तेदार और गरीब लोगों को दावत की जाती है. महिलाएं भी अपने-अपने घरों में इबादत करेंगी. इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है. राज्यपाल कलराज मिश्र ने शब-ए-बारात (7 मार्च) के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने इस मौके पर देश और प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए कामना की है.

ये भी पढ़ें: Sport in Rajasthan: भरतपुर में लोहागढ़ केसरी दंगल का आयोजन, 'लोहागढ़ बसंत' खिताब के लिए सगे भाइयों में जोर-आजमाइश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget