एक्सप्लोरर

Bundi News: गैंगवार करने की फिराक में निकले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद

इनमें से एक आरोपी शानू ने कुछ साल पहले कोटा अदालत में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किन-किन लोगों को निशाना बना रहे थे.

Rajasthan News: राजस्थान की बूंदी पुलिस ने गैंगवार करने की फिराक में घूम रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बदमाशों से जिंदा कारतूस और एक पिस्तौल भी बरामद की है. बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कोटा की एक गैंग से उनका विवाद चल रहा था और उस गैंग को सबक सिखाने के लिए वह बूंदी में गैंगवार करने की फिराक में घूम रहे थे. इन आरोपियों में से एक आरोपी शानू पर 22 मामले दर्ज हैं. यह सभी मामले फायरिंग करने दहशत गर्दी व गैंगवार के हैं.

इनमें से एक आरोपी शानू ने कुछ साल पहले कोटा अदालत में भी फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह किन-किन लोगों को निशाना बना रहे थे. फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है. 

कोतवाली थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि देर रात कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शहर में नाकेबंदी की जा रही थी. तभी एक कार तेज गति से आई और पुलिस नाकाबंदी को तोड़ते हुए फरार हो गई. इस पर पुलिस टीम ने कार का पीछा किया और आगे जाकर कार को पकड़ लिया. कार में तीन लोग सवार थे, जिन्हें संदिग्ध मानते हुए हिरासत में लिया. कार की तलाशी लेने पर कार से एक देसी कट्टा, दो कारतूस मिले. जिन्हें जब्त कर लिया गया. पुलिस टीम ने आरोपी की कुंडली खंगाली तो तीनों ही आरोपी अपराध की दुनिया से जुड़े निकले, जो कोटा पुलिस के मोस्ट वांटेड हैं.  

गैंगवार करने के लिए घूम रहे थे आरोपी
कोतवाली थाना प्रभारी सहदेव मीणा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने की बाद पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. आरोपी कोटा से देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस लेते हुए निकले थे. जिन्होंने बीच में कहीं पर दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायर भी किया और बूंदी की तरफ बढ़ गए. यहां पुलिस ने नाकाबंदी में उन्हें पकड़ लिया. आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कोटा की एक गैंग से उनका विवाद चल रहा है और दोनों गैंग एक दूसरे पर मारने पर आमादा हैं. पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वह गैंग बूंदी में है इसलिए वह देसी कट्टा लोड कर बूंदी की तरफ बढ़े और गैंगवार करने की फिराक में थे. 

एक आरोपी पर 22 मुकदमे दर्ज
थाना अधिकारी सहदेव मीणा ने बताया कि तीनों आरोपी शातिर है. इनमें से एक आरोपी शानू पर कोटा के कई थानों में 22 मामले दर्ज हैं और यह हिस्ट्रीशीटर है. आरोपी पर कोटा में फायरिंग करने गैंगवार करने सहित कई मामले दर्ज हैं. आरोपी बड़ा कुख्यात है. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कुछ सालों पहले उसने एक गैंग पर फायरिंग करने की कोशिश की थी और कोटा अदालत में फायर किया था. पुलिस तीनों आरोपी से पूछताछ कर रही थी कि वह गेंग कौन सी है जिन्हें यह गैंग वार करने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस का कहना है कि उस गैंग का भी पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें

Kota Crime News: कोटा में हिस्ट्रीशीटर के मकान के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

Alwar Crime News: दिन दहाड़े बैंक में घुसे, कर्मचारियों को बंधक बनाया और मिनटों में लूट ले गए 1 करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
जोधपुर बार काउंसिल चुनाव का रिजल्ट घोषित, 5 महिला अधिवक्ता भी निर्वाचित
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
शिमला: स्वतंत्रता समारोह में ऐलान, HPU भर्तियों की होगी जांच
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
जयपुर: रॉबिनहुड आर्मी की मुहिम, बच्चों को देगी फ्री AI एजुकेशन
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget