एक्सप्लोरर

Bundi News: बूंदी नगर परिषद बोर्ड मीटिंग में आपस में भिंड़े कांग्रेस-बीजेपी पार्षद, सभापति ने बीच में ही छोड़ी बैठक

Bundi Municipal Council board meeting: कांग्रेस-बीजेपी पार्षद एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे. सभापति मधु नुवाल के बैठक छोड़कर जाने के बाद विवाद खत्म हुआ.

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में नगर परिषद (Bundi Municipal Council) की हुई बोर्ड बैठक में कांग्रेस-बीजेपी (Congress-BJP) के पार्षद आपस में भिड़ गए. यहां नेता प्रतिक्षप मुकेश माधवानी सभापति के पास अपनी बात कहने के लिए गए थे और उनके हाथ में माइक था जिसकी वजह से कांग्रेस पार्षद गुस्सा हो गए और नेता प्रतिपक्ष से माइक छीनने का प्रयास किया. नेता प्रतिपक्ष भी माइक छोड़ने को राजी नहीं हुए.

इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करने लगे. करीब 10 मिनट तक दोनों दल के पार्षद माइक छीनने को लेकर आपसे में भिड़ते रहे लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने माइक नहीं छोड़ा. आखिर में सभापति मधु नुवाल के बैठक छोड़कर जाने के बाद ही विवाद खत्म हुआ. इसी बीच सभापति ने बैठक में सभी पांच प्रस्ताव भी पास कर बैठक की समाप्ति की घोषणा कर दी. 

इन पांच एजेंडे के साथ हुई बैठक
बूंदी नगर परिषद की बोर्ड बैठक 5 एजेंडे के साथ हुई थी. जिसमें शहर के बीचो बीच पेंच ग्राउंड की भूमि की नीलामी, बाईपास स्थित ट्रक यूनियन की व्यवसाय योजना, कजली तीज मेला आयोजित करने, मीरा गेट क्षेत्र में दुकानों की नीलामी करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई. इस दौरान कांग्रेस - बीजेपी के पार्षदों के बीच जमकर कहासुनी हुई. नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी ने मत के जरिये प्रस्ताव पास करवाने की मांग की. 

Bundi News: त्योहारों में माहौल खराब करने वालों से ऐसे निपटेगी बूंदी पुलिस, शांति समिति की बैठक में लिए गए ये फैसले

नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पेचग्राउंड को विकसित करने की बजाय इसे कॉमर्शियल मार्केट बनाना गलत है. यहां शहर की बड़ी आबादी फल-सब्जियां लेने आती है, इसे विकसित करना चाहिए. कमर्शियल मार्केट नैनवां रोड गेट नं-5 पर बनाएं. इसी तरह बाईपास रोड ट्रक यूनियन से खाली कराई गई जमीन का लैंड कन्वर्जन और उस जगह व्यावसायिक प्लान के एजेंडे पर भी विपक्ष ने विरोध जताया है. मास्टर प्लान में भी ट्रक स्टैंड की जगह होती है. जब तक ट्रक स्टैंड के लिए जगह फाइनल नहीं हो जाती, तब तक खाली कराई जगह का भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जाए. 

विपक्ष को अहिंसा सर्किल से मीरा गेट तक 16 कब्जे वाली दुकानों का अतिक्रमण दुकानदारों को ही डीएलसी रेट पर बेचने पर ऐतराज है. उनका कहना है कि इससे अतिक्रमियों को बढ़ावा मिलेगा. अतिक्रमण तोड़कर इन दुकानों के भूखंडों की नीलामी करनी चाहिए. बैठक में कांग्रेस पार्षद देवराज गोचर ने नगर परिषद के अतिक्रमण दस्ते पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दल खुलेआम आमजन को लूटने का काम कर रहा है जिसको बंद करवाया जाये. शहर की सड़कों पर पेंच वर्क करवाकर आमजन को राहत दी जाए. 

कांग्रेस पार्षद ने क्या कहा
कांग्रेस पार्षद देवराज गोचर ने कहा कि अपने पदभार ग्रहण समारोह में 1 माह के भीतर शहर की दशा बदल देने का दावा करने वाली सभापति मधु नुवाल के डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में शहर में विकास कार्य तो दूर बूंदी शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. शहर में जिधर देखो उधर गंदगी, टूटी-फूटी सड़कों और अव्यवस्थाओं का आलम है. शहर में इन दिनों अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माणों की तो बाढ़ सी आई हुई है. ऐसे में बूंदी शहर के विकास के नाम पर वोट मांगने वाले कई पार्षद अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं जबकि बूंदी में कांग्रेस की सभापति हैं. इस बैठक में करीब आधा दर्जन कांग्रेस पार्षद नाराज दिखे. 

नेता प्रतिपक्ष से छीनना चाहा माइक
बोर्ड बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी अपनी चेयर से उठकर सभापति के पास गए तो कांग्रेस पार्षदों ने जमकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी को वहां से हटाने की कोशिश की. इसी बीच कांग्रेस के एक पार्षद ने नेता प्रतिपक्ष से माइक छीनना चाहा तो नेता प्रतिपक्ष ने नहीं दिया और सारे कांग्रेस पार्षद माइक के पीछे लिपट गए. एक माइक को छीनने के लिए शहर के पार्षद विवाद करते दिखे. एक बार तो ऐसा लगा कि पार्षदों में तू-तू मैं-मैं की स्थिति पैदा हो सकती है लेकिन सभापति ने इसी विवाद के बीच सभी प्रस्ताव पास कर बैठक समाप्त कर दिया. 

Jodhpur News: कैदी को अस्पताल से घुमाने ले जाना पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, एसीपी ने लिया ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget