एक्सप्लोरर

Bundi News: बूंदी का गरडदा बांध बनकर हुआ तैयार, 44 गांवों की बुझाएगा प्यास, जानें- इससे जुड़ी खास बातें

Rajasthan ks बूंदी में गरडदा बांध बनकर तैयार हो गया है. इस बांध के मदद से अब 44 गांवों को पीने का पानी मिल सकेगा. इस बांद की नीव 4.4 किलोमीटर की है.

Gardada Dam News: राजस्थान के बूंदी जिले का सबसे बड़ा गरडदा बांध का निर्माण पूरा हो गया है. यह देश का पहला बांध बना है जिसकी नींव फिल्म पर टिकी है. इस बांध की नीव 4.4 किलोमीटर की है. जहां यह तीन परत वाली फिल्म लगाई है. फिल्म लगाने के पीछे मकसद है की पिछली बार पानी के दबाव और पठारी इलाके मिट्टी से रिसाव होने से बांध टूट गया था. अब दोबारा नहीं टूटे इस लिए कपड़े नुमा फिल्म लगाई जा रही है. ताकि बाँध पर दबाव नहीं पड़े. जिले मे लगातार हो रही प्री मानसून की हुई बारिश के बाद बांध में पानी आना शुरू हो गया है. इस मानसून की बारिश में बांध को 60 फिट भरा जायेगा. फिर धीरे धीरे इसकी केपिसिटी बड़ा दी जाएगी. 

पानी रोकने से नहीं है कोई खतरा
गरडदा मध्यम सिंचाई परियोजना के अभियंता नागेंद्र कुमार ने बताया की परियोजना की लागत 400 करोड़ के आस पास है. निर्माण शुरू हुआ तब इस पर मात्र 53 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ था. लेकिन बांध निर्माण में शुरुआत से ही रुकावटें आती गई. दो बार सरकार बदल जाने से बजट अटक गया. इसी का परिणाम माने कि इस सिंचाई परियोजना को पूरा होने में 12 वर्ष से अधिक का वक्त लग गया. साथ ही इसकी लागत भी तीन गुना से अधिक हो गई. विभाग ने पहले वर्ष में बांध को 60 फीट तक भरने का निर्णय किया. हालांकि इसकी क्षमता 90 फिट से अधिक बताई जा रही है. पानी रोकने से कोई खतरा नहीं है.

निरीक्षण कर व्यवस्था पूरी कर ली गयी है. उन्होंने ने बताया की इस बांध में मिट्टी बिछाने के बाद कपड़े की फिल्म का उपयोग किया है. पहली बार किसी बांध के निर्माण में इस फिल्म का उपयोग किया गया है. जिसे जीओ टेक्सटाइल्स के नाम से जाना जाता है. यह पानी को छानने का काम करती है. बांध में पानी के दबाव के दौरान भी दीवारें सुरक्षित रहेंगी. बांध निर्माण कार्य में इस बार नया प्रयोग किया है. नई डिजाइन के अनुसार बांध के दोनों सिरे पर स्लेप बनाई गई है. 

गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना की खास बातें 
गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना 12 साल बाद बनकर पूरा हुआ है. इस बांध के बनने से क्षेत्र की करीब 9161 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. जबकि 4355 कृषक परिवार लाभान्वित होंगे. इस बांध का निर्माण वर्ष 2003 शुरू हुआ था जो अब 2022 में पूरा हुआ है. गरड़दा बांध की 44.38 मिलियन घन मीटर भराव क्षमता होगी जिससे करीब 44 गांवों को पानी मिलेगा. साथ ही 53 किमी लंबाई दोनों नहरों की होगी. नहरी तंत्र के लिए विभाग ने राज्य सरकार को 488 करोड़ का स्टीमेट बनाकर भिजवाया है. इस योजना के तहत पानी की सप्लाई भी गावों में की जाएगी. बांध से पिने के पानी के लिए 1 मिलियन घन मीटर दिया जायेगा. 

44 गांवों की 60 हजार बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा 
एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए अभियंता नागेंद्र कुमार ने कहा है कि बूंदी जिले का सबसे बड़ा पानी स्त्रोत गरडदा बांध है. हर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी पिने को मिले इसको लेकर हम प्रयास कर रहे है. गरड़दा के बांध के निर्माण से क्षेत्र के 44 गांवों की 60 हजार बीघा भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, वहीं पेयजल के लिए भी पानी सुलभ हो सकेगा. इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहा है. गरड़दा बांध निर्माण भी इस लक्ष्यों को हासिल करने में अहम साबित होगा.

उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए जिले में विभिन्न बांधों के कार्य हाथ में लिए गए हैं. इनके माध्यम से किसानों को सिंचाई बेहतर सुविधा तथा ग्रामीणों को पेयजल मुहैया कराया जाएगा. वर्ष 2017 में बांध का निर्माण कार्य वापस शुरू हुआ. तब कोटा की एक कम्पनी ने बांध के निर्माण कार्य को हाथ में लिया. लेकिन अब प्रदेश की सरकार ने ठेकेदार के 60 करोड़ रुपए रोक लिए. बढ़े हुए कार्य का बजट अभी तक मंजूर नहीं किया. इसी का परिणाम बताया कि काम की गति धीमी हो गई.

वर्ष 2010 में अचानक टूट गया था बांध 
गौरतलब है कि वर्ष 2003 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बांध का भूमि पूजन किया था. बांध निर्माण कार्य पूरा होने पर वर्ष 2010 के मानसून सत्र में इसमें पानी भरना शुरू हुआ. एक ही रात की बारिश में बांध में करीब 60 फीट पानी भरा. लेकिन 15 अगस्त 2010 को बांध का कच्ची मिट्टी का टीला ढह गया था. बांध का करीब 200 फीट ऊंचा एवं 340 फीट चौड़ा हिस्सा पानी के साथ बह गया था. उस समय बांध लबालब था और बांध टूटने से जिले के कई गांव जलमग्न हो गए थे. 

यह भी पढ़ें:

Rahul Gandhi का वीडियो शेयर करने के मामले में कांग्रेस एक्टिव, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ समेत कई नेताओं के खिलाफ FIR

Jodhpur News: जोधपुर में प्लॉट विवाद पर भिड़े दो पक्ष, घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश, पुलिस ने किया नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
'हम भले ही चुनाव हार जाएं लेकिन बैलेट पेपर से ही हों चुनाव', बोलीं अलका लांबा
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget