एक्सप्लोरर

Bomb Threat: जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल देखकर मचा हड़कंप

Jodhpur News: जोधपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर पुलिस ने परिसर खाली कराकर तलाशी ली. डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. पूरे कलेक्टर परिसर को खाली करवाया गया.

Bomb Threat To Jodhpur: राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकियों से भरे ईमेल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. राजस्थान के कई अन्य स्थानों को बम से उड़ने की धमकियों के बाद अब जोधपुर कलेक्ट्रेट परिसर को आज बम से उड़ाने की धमकी का मेल कलेक्टर कार्यालय पर मिला.

इसके बाद जिला कलेक्टर की तरफ पुलिस कमांड एंड कंट्रोल रूम को सूचना दी गई. आनन फानन में पुलिस अधिकारी आदि वहां पहुंचे. शहर विधायक अतुल भंसाली भी वहां पहुंचे. इसके साथ ही डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. पूरे कलेक्टर परिसर को खाली करवाया गया और सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु वहां नहीं मिली है. 

जिला प्रशासन को इस बारे में राहत 

कलेक्ट्रेट को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. सीआईएसएफ, बीएसएफ सहित जिला कमिश्नरेट पुलिस के आलधिकारीगण वहां पहुंचे. पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को तत्काल खाली करवाने के साथ सर्च चलाया गया. बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने मिलकर सर्च किया.

हालांकि कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है. इससे प्रशासन को राहत मिली है. कलेक्टर ऑफिस में यह धमकी भरा मेल सुबह सवा 11 बजे मिला था. बम फटने की जानकारी दोपहर साढ़े तीन बजे की दी गई थी. डीसीपी इस्ट आलोक श्रीवास्तव भी वहां पहुंचे.

बता दें कि प्रदेश में लगातार बम से उड़ाने की धमकियों के मामले सामने आ रहे हैं. मंगलवार को ही पाली जिला कलेक्टर परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला था. हालांकि वहां भी कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली, लेकिन ईमेल देखकर हड़कंप मच गया. पूरी तरह इसकी जांच की गई है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है.

इसे भी पढ़ें: मजाक-मजाक में खुद पर छिड़का पेट्रोल, लाइटर से आग लगाने की देने लगा धमकी, दर्दनाक मौत

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget