एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बीजेपी युवा मोर्चा ने बढ़ते अपराध के खिलाफ कोटा में किया प्रदर्शन, इसलिए मुख्यमंत्री को भेजी 'कुर्सी'

Kota News: भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम ने कहा की आज प्रदेश में अपराध चरम पर पहुंच गया है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. हर जगह महिलाओं से बलात्कार और दलितों पर अत्याचार हो रहा है.

BJP Protest in Kota: राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.आए दिन कहीं ना कहीं धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं.राजस्थान में अपराधों के खिलाफ बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक कुर्सी को लेकर सड़कों पर निकले हैं.इस कुर्सी पर मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार लिखा हुआ था.इस कुर्सी को लेकर व कलक्ट्रेट पहुंचे और कुर्सी को मुख्यमंत्री के लिए भेजने का आग्रह किया और विरोध दर्ज कराया.युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इसके साथ ही राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा.बीजेपी सोशल मीडिया के पूर्व जिला संयोजक राकेश निर्मल सेन ने बताया की राजस्थान में बढ़ते हुए अपराधों और पचपदरा में दलित महिला के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज गौतम के नेतृत्व में युवाओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को कुर्सी भेजी.

सीएम को केवल अपनी कुर्सी की चिंता
गिर्राज गौतम ने कहा की राजस्थान में अपराध अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है.अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. प्रदेश के हर कोने में महिलाओं के साथ बलात्कार दलितों पर अत्याचार, लूट, चाकूबाजी, फायरिंग जैसी घटनाएं आम बात हो गई हैं. परंतु प्रदेश के मुखिया और उनकी सरकार को इन पर नियंत्रण की नहीं केवल अपनी कुर्सी की चिंता है.किसी तरह कुर्सी बचे रहे बस इसी पर उनका ध्यान है.इसी कुर्सी के मोह ने पूरे प्रदेश को अपराध की भट्ठी में झोंक दिया है.इसलिए हम मुख्यमंत्री जी को कुर्सी भेज रहे हैं, ताकि वो इस कुर्सी से चिपके रहें क्योंकि प्रदेश की जनता उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से तो उतारने का मन बना चुकी है.

पचपदरा कांड के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग

गौतम ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान अपने अपमान का बदला अवश्य लेगा. किसान, महिला, युवा सहित सभी वर्ग इस सरकार से तंग आ चुके हैं. प्रदर्शन के बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पचपदरा की घटना में शामिल अपराधी को फांसी की सजा और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के अनशन के बीच सीएम गहलोत का ट्वीट, क्या हैं इसके सियासी मायने? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उसकी बेटी का शव संदिग्ध हालत में घर में मिला, कई दिन पहले हुई थी मौत!
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सिरोही के निजी हॉस्टल में मासूम बच्चों के साथ यौन शोषण का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
अंबानी फैमिली से लेकर आशुतोष गोवारिकर तक, अमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी सेलेब्स का तांता
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget