एक्सप्लोरर

Rajasthan BJP Manifesto: 12वीं पास को स्कूटी, KG से PG तक शिक्षा फ्री, संकल्प पत्र में महिलाओं पर मेहरबान BJP

BJP Sankalp Patra for Rajasthan: बीजेपी ने राजस्थान के लिए संकल्प पत्र जारी कर दिया है. जेपी नड्डा ने ये पत्र जारी करते हुए कहा कि अब राज्य में महिलाओं और किसानों को अपमानित नहीं होने दिया जाएगा.

BJP Sankalp Patra for Rajasthan: भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने घोषणापत्र को विकास का रोडमैप बताया है. बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सबका साथ और सबका विकास करेगी. गांव ,गरीब ,किसान , महिला, युवा ,अनुसुचित जाति, अनूसुचित जनजाति को मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए संकल्प पत्र एक विजन है. नड्डा ने राजस्थान के लिए अपने विजन का जिक्र करते हुए केंद्र की राजस्थान केंद्रित योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान को पिछले 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज दिए गए हैं.

BJP के घोषणा पत्र में क्या क्या?

  • महिलाओं को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी
  • मातृ वंदन की रकम बढ़ाई जाएगी. इसे 4 हजार से बढ़ाकर 8 हजार किया जाएगा
  • एम्स और आईआईटी की तर्ज पर हर डिविजन पर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
  • एसआईटी करेगी पेपर लीक की जांच
  • गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2,700 रुपये में खरीदा जाएगा और एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा.
  • बेटी के जन्म पर दो लाख का सेर्विंग बॉन्ड दिया जाएगा
  • कांग्रेस सरकार में नीलाम हुई किसानों की जमीन का उचित मुआवजा देने के लिए एक मुआवजा नीति बनाई जाएगी
  • हर जिले में महिला थाना और हर पुलिस स्टेशन में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन करेंगे
  • लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 6 लाख से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा
  • पीएम उज्जवला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों की महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर प्रदान किया जाएगा
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्रों को यूनिफॉर्म आदि के लिए 1200 रुपए की वार्षिक सहायता प्रदान की जाएगी
  • टूरिज्म की दृष्टि से टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कौशल कोर्स बनाकर पांच लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर और इसी के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे
  • प्रदेश में अगले 5 साल में ढाई लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी

नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला?

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करते हुए जेपी नड्डा ने मौजूदा अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के दौरान महिलाओं का अपमान और किसानों का तिरस्कार किया गया है, जो कि बीजेपी की सरकार में नहीं होगा. नड्डा ने कहा कि राजस्थान में सिर तन से जुदा करने वाले रैली करते हैं. राज्य के इस तरह के माहौल को बदला जाएगा. उन्होंने कहा कि जो हम लोग कहते हैं, वह करके देते हैं.

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी बोले- गहलोत-पायलट हैं साथ-साथ, स्थानीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक बार-बार क्यों कह रहा है यही बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget