एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: राहुल गांधी बोले- गहलोत-पायलट हैं साथ-साथ, स्थानीय से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक बार-बार क्यों कह रहा है यही बात

Rajasthan Elections 2023: हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो और सचिन पायलट साथ बैठे हुए थे. अब इन दोनों नेताओं के साथ होने की बात राहुल गांधी ने भी दोहराई है.

Rajasthan Elections 2023 News: राजस्थान चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है, वैसे-वैसे कांग्रेस के दो दिग्गजों के बीच नजदीकी की चर्चा भी सूबे के सुदूर इलाकों से लेकर सियासी गलियारों तक में जोरों से होने लगी है. स्थानीय नेतृत्व से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक राजस्थान में बंटे कांग्रेस के दो धड़ों यानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को एक बताने की कवायद में जुट गया है. हाल ही में मुख्यमंत्री गहलोत ने एक तस्वीर साझा कर इस मुहिम को हवा दी थी और अब पार्टी के स्टार प्रचारक राहुल गांधी ने भी ये बात दोहरा दी है. 

सूबे में चुनावी आगाज को दो महीने का समय बीत चुका है और अब आखिरकार राहुल गांधी राजस्थान में दस्तक दे रहे हैं. राजस्थान में आज यानी गुरुवार को राहुल गांधी की सभा और रोड शो प्रस्तावित हैं. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट जयपुर हवाई अड्डे पहुंचे थे. यहां पहले तो गहलोत और पायलट काफी देर तक राहुल का इंतजार करते हुए साथ खड़े दिखाई दिए. थोड़ी देर बाद जब राहुल गांधी वहां पहुंचे तो मीडिया ने उनसे वही सवाल पूछ लिया कि क्या ये दोनों नेता साथ दिखाई भर दे रहे हैं या ये वाकई में साथ हैं.

जाते-जाते राहुल गांधी भी दोहरा गए वही बात

इस सवाल का जवाब देने के लिए राहुल गांधी मीडिया के पास आए और बोले- 'एकसाथ नजर नहीं आ रहे हैं. एकसाथ हैं. एकसाथ रहेंगे और कांग्रेस पार्टी यहां सूपड़ा साफ करते हुए चुनाव जीतेगी.' राहुल गांधी इतना कहकर आगे निकल गए. इस दौरान अशोक गहलोत और सचिन पायलट उनके पीछे खड़े थे. 

क्या खटपट दबाने का है ये कांग्रेसी प्रयास?

दरअसल 2018 में राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद से ही इन दोनों नेताओं के बीच खटपट शुरू हो गई थी. 2020 में ये खटपट बगावत में बदल गई, जिसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को दखल देना पड़ा. इस दखल के बाद भी काफी समय तक इन दोनों नेताओं के बीच की तल्खियां हल्की नहीं हुईं. ऐसे में चुनाव नजदीक आए तो पार्टी ने एक फॉर्मूला निकाला कि वो राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा जाहिर किए बिना ही चुनाव लड़ेंगे, ताकि किसी भी तरह की खटपट को टाला जा सके. अब जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है पार्टी लगातार इन दोनों नेताओं को एक कर के दिखाने की कोशिश में जुटी हुई है.

Rajasthan Elections 2023: 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे विश्व गुरु हैं जो...' BJP पर हमला बोलते-बोलते ये क्या बोल गए कांग्रेस के जयराम रमेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget