एक्सप्लोरर

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, राजस्थान से 561 लोग ले रहे भाग

Bjp National Council: राजस्थान में बीजेपी 25 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मेहनत कर रही है. दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान से बीजेपी के दिग्गज नेता पहुंच चुके हैं.

BJP National Council Meeting: दिल्ली में दो दिन बीजेपी (BJP) का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है. इसके लिए बीजेपी की पूरी तैयारी है. राजस्थान से बीजेपी की तरफ से 561 लोग दिल्ली में भाग ले रहे हैं. वहां पर बीजेपी के नेता पंजीकरण करवाकर कार्यक्रम में शामिल हो गए हैं. दो दिन तक वहां पर राजस्थान बीजेपी के नेताओं को जीत के मंत्र दिए जाएंगे. राजस्थान के बीजेपी नेता विमल अग्रवाल दिल्ली में व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रहे हैं. 

विमल ने बताया कि इस अधिवेशन में कई सत्र होंगे. जिसमें सभी को जीत के टिप्स दिए जाएंगे. राजस्थान में बीजेपी की सरकार आई है. इसलिए पार्टी यहां पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. वो सारे विकल्प अजमा रही है, जिसमें पार्टी को जीत मिल सके. राष्ट्रीय अधिवेशन में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनियां समेत कई दिग्गज पहुंच गए हैं. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 के विजय संकल्प को लेकर लोकसभा कार्ययोजना बैठक चल रही है, जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का लोकसभा चुनाव के विजय संकल्प को लेकर देशभर के पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिल रहा है. वहां से गृहमंत्री अमित शाह के साथ सतीश पूनियां 20 फरवरी को बीकानेर संभाग में लोकसभा चुनाव कार्ययोजना बैठक में रहेंगे.

ये लोग दिल्ली पहुंचे 
राजस्थान बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की तस्वीरें सामने आ रही हैं. दिल्ली में राजस्थान की तरफ से मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, कार्यसमिति के सदस्य वहां पर पहुंचे हैं. दिल्ली में राजस्थान बीजेपी के सभी नेता कल तक रहेंगे. वहां से आने के बाद पार्टी के संगठनात्मक बदलाव की चर्चा है. राजस्थान बीजेपी से दिल्ली जाने के लिए कई दिनों से बैठकें चल रहीं थी. जिसके बाद यह सब संभव हो पाया है. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 65 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget