एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: चुनाव आते ही CM अशोक गहलोत को बदमाशों के सफाए की याद क्यों आई, BJP विधायक का गंभीर आरोप

Rajasthan News: उन्होंने कहा कि मैं कितनी वारदाते गिनाउं, धौलपुर में एससी वर्ग के एईएन के साथ किसने मारपीट की. शरीर में कितने फ्रैक्चर हुए थे. एईएन के साथ मारपीट करने वालों को संरक्षण किसने दिया था.

कोटा: रामगंजमंडी के विधायक और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) ने एक बार फिर सरकार व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर तीखा हमला बोला है.दिलावर ने कहा कि अशोक गहलोत पुलिस दिवस (Rajasthan Police) पर कह रहे हैं कि गुंडों को नहीं छोड़ेंगे, जबकी अपराधियों को सरकार का संरक्षण है. दिलावर ने एक वीडियो बयान में कहा कि गहलोत अब झेंप मिटाने के लिए पुलिस दिवस पर कह रहे कि गुंडों को नहीं छोडेंगे.उन्होंने कहा कि गहलोत साहब को चुनाव आते ही अपराधियों को नेस्तनाबूद करने की याद आई है. उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से सरकार ही तो अपराधियों को संरक्षण दे रही है.

धौलपुर के एईएन से किसने मारपीट की? 
मदन दिलावर ने कहा कि में कितनी वारदाते गिनाउं धौलपुर जिले में अनुसूचित जाति के एईएन के साथ किसने मारपीट की. उनके शरीर में कितने फ्रैक्चर आए थे. एईएन के साथ मारपीट करने वालों को संरक्षण किसने दिया था. अलवर में रेप के आरोपी विधायक के बेटे को किसने बचाया था. मूक बधिर बच्ची के साथ रेप के अपराधियों को आपने ही क्लीन चिट दे दी थी.
 
अशोक गहलोत ने पुलिस दिवस पर कहा था 
अशोक गहलोत ने पुलिस दिवस पर कहा था कि राजस्थान की पुलिस झुकेगी नहीं की तर्ज पर कार कर रही है. इसके चलते बदमाश यहां-वहां भागते फिर रहे हैं.बदमाशों को बदमाशी करने से पहले सौ बार सोचना पड़ेगा. पुलिस का भय व्याप्त हो रहा है, अपराधियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है. इस बयान पर दिलावर ने कहा कि अब झेंप मिटाने के लिए पुलिस दिवस पर कह रहे कि गुंडों को बख्सेंगे नहीं,नेस्तनाबूद कर देंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की ढिलाई और मिलीभगत के कारण प्रदेश की जनता की लुटती,पिटती और मरती रही है. इनकी दोषी सरकार ही है. दिलावर इससे पूर्व भी कई बार गहलोत सरकार पर हमला बोल चुके हैं.उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव के समय ही ये बाते याद आ रही हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
जयपुर में काजू महोत्सव, स्वाद और इनोवेशन का दिखा संगम
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
सिरोही में तिरंगा यात्रा, BJP कार्यकर्ताओं पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget