एक्सप्लोरर

राजस्थान: नमाज के बाद कांग्रेस विधायक रफीक खान का वक्फ पर विवादित बयान, BJP ने किया पलटवार

Rajasthan News: बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कांग्रेस MLA पर पलटवार करते हुए कहा कि रफीक खान भू माफिया हैं. त्यौहार पर भी नफरत फैलाने का काम किया.

Rajasthan Politics: राजस्थान में बकरीद की नमाज के मौके पर वक्फ कानून में बदलाव का विवाद और गरमा गया है. राजधानी जयपुर में शनिवार (07 जून) को सुबह ईदगाह में नमाज पढ़ने के बाद कांग्रेस MLA और विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रफीक खान ने विवादित बयान दिया. उन्होंने वक़्फ़ कानून को असंवैधानिक बताते हुए सरकार को इसका खामियाजा भुगतने की धमकी दी थी. उस वक्त ईदगाह में हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे. अब बीजेपी ने पलटवार किया है. 

बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने रफीक खान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ''कांग्रेस विधायक रफीक खान भू माफिया हैं. इस वजह से नए वक्फ कानून के चलते उन्हें नुकसान होने का डर सता रहा है. इसी के चलते उन्होंने ईदगाह में बकरीद की नमाज के वक्त पर इस तरह की बयानबाजी की है.'' 

'रफीक खान को बयान का खामियाजा भुगतना होगा'

बीजेपी विधायक जितेंद्र गोठवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक रफीक खान ने बकरीद के त्यौहार के मौके पर भी नफरत फैलाने का काम किया है. उन्होंने कहा, ''वक्फ कानून लाने का खामियाजा केंद्र की सरकार को नहीं बल्कि खुद कांग्रेस विधायक रफीक खान को भुगतना होगा. उन्हें त्यौहार के मौके पर दिए गए इस बयान का खामियाजा भुगतना होगा.''

कांग्रेस का काम भड़काने और बरगलाने का है- गोठवाल

बीजेपी के नेता ने आगे कहा, ''कांग्रेस विधायक ने मुक्ति की जो बात की है, वह मुक्ति अगले चुनाव में जनता उन्हें देने वाली है. कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं का यह चरित्र हो गया है कि वह त्यौहार के मौके को भी नहीं छोड़ती और उस अवसर पर भी लोगों को भड़काने और बरगलाने का काम करते हैं. ईदगाह में हजारों की भीड़ के बीच बकरीद के त्यौहार के मौके पर इस तरह की धमकी भरी बयानबाजी कतई उचित नहीं है.''

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
जालौर में मानसून आते ही झमाझम बारिश, नदियां-नाले के तेज बहाव में जीप पलटी; 3 दिन का अलर्ट जारी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
करौली: मगरमच्छ के जबड़े में फंसा दोस्त, फिर मित्र ने जान जोखिम में डाल कर बचाई जिंदगी
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
राजस्थान: साढू के घर पत्नी की गला दबाकर हत्या, फिर खुद फांसी के फंदे पर झूल गया युवक
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े

वीडियोज

Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget