एक्सप्लोरर

IPL से पहले ऋषभ पंत की कड़ी तैयारी, युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. मुंबई में युवराज सिंह की देखरेख में ट्रेनिंग करते उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बल्लेबाजी तकनीक पर खास काम करते नजर आए.

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ऋषभ पंत ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पंत इन दिनों पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए हैं। मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में दोनों की ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में पंत नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि युवराज सिंह पास में खड़े होकर उन्हें ध्यान से देख रहे हैं और समय-समय पर सलाह भी दे रहे हैं. क्रिकेट फैंस के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि युवराज की ट्रेनिंग से पंत का प्रदर्शन बेहतर हो सकता है.

तकनीक में बदलाव की कोशिश

ट्रेनिंग के दौरान पंत अपनी बल्लेबाजी तकनीक में कुछ बदलाव करते भी नजर आए. खासकर बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने थोड़ा खुला स्टांस अपनाया. माना जा रहा है कि इससे उन्हें ऑफ साइड में शॉट खेलने के लिए ज्यादा जगह और बेहतर एंगल मिल सकता है. यह बदलाव इस बात का संकेत है कि पंत आईपीएल 2026 से पहले अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं. उनका लक्ष्य फिर से वही आक्रामक अंदाज हासिल करना है जिसके लिए वह जाने जाते हैं.

पिछले सीजन में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन

दरअसल, पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 269 रन बनाए, जो आईपीएल में उनके करियर के सबसे कम स्कोर में से एक था. हालांकि टूर्नामेंट के आखिर में उन्होंने एक शतक जरूर लगाया, जिससे उनके आंकड़ों में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन साधारण ही माना गया.

पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा था. टीम पूरे सीजन में निरंतरता नहीं दिखा पाई और अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही.

युवराज से ट्रेनिंग ले चुके हैं कई खिलाड़ी

युवराज सिंह पिछले कुछ सालों से युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए भी जाने जाते हैं. उनके साथ ट्रेनिंग करने वाले कई खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इनमें शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे नाम शामिल हैं. ऐसे में पंत भी उम्मीद कर रहे होंगे कि युवराज की सलाह और ट्रेनिंग से वह अपनी फॉर्म वापस पा सकें. आईपीएल 2026 के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और पंत की नजर अब शानदार वापसी करने पर होगी. इस बार आईपीएल 28 मार्च से शुरू होने होने की उम्मीद है.  

यह भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर टीम इंडिया BCCI देने वाला है 131 करोड़ रुपये, जानें खिलाड़ियों में कैसे बंटेगी रकम

IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर बहस तेज, हरभजन सिंह का कीर्ति आजाद को तीखा जवाब, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget