एक्सप्लोरर

Congress Crisis: राजस्थान में तेज हो रही जुबानी जंग! अब कांग्रेस MLA भरत सिंह ने CM गहलोत पर किया वार

Rajasthan: कांग्रेस विधायक ने कोटा जिले की सीमा में बसे गांव खान की झोपडियों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री को सच्चाई से अवगत कराने के लिए पत्र लिखा और कहा कि कमाऊ पूत को बचाने की कोशिश घातक हो सकती हैं.

Rajasthan Politics: अपनी बेबाकी और अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर बोलने वाले सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह (Bharat Singh) ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है. भरत सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के धृतराष्ट्र कहते हुए निशाना साधा और कहा कि सरकार एक अत्यंत भ्रष्ट मंत्री को पूरा संरक्षण प्रदान कर रही है और मुख्यमंत्री जी ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रखी है. 

अक्सर गहलोत सरकार के खिलाफ हमलावर होने वाले सांगोद विधायक भरत सिंह ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सांगोद के विधायक ने खान की झोपडियां गांव को कोटा में शामिल करने की मांग को लेकर कोटा प्रभारी मंत्री परसादी लाल मीणा को पत्र लिखा और कहा कि एक बार यहां का निरीक्षण करें और पूरी बात मुख्यमंत्री को बताएं.

सांगोद विधायक भरत सिंह ने लिखा पत्र

भरत सिंह ने कोटा जिले की सीमा में बसे गांव खान की झोपडियों का अवलोकन कर मुख्यमंत्री को सच्चाई से अवगत करवाने के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि "आपकी जानकारी में लाना चाहता हूं कि 23 जनवरी को बारां में उपरोक्त मांग को लेकर में प्रदर्शन में भाग लेने वाला हूं. यह प्रदर्शन मुख्यमंत्री के जीरो भ्रष्टाचार के संकल्प के सर्मथन में और बारां के भ्रष्ट मंत्री के विरोध में भी है. खान की झोपडियां गांव जो कोटा जिले की सीमा में बारां जिले का गांव है उसको कोटा जिले में मिलाने के लिए भी ये विरोध किया जा रहा है." 

अशोक गहलोत को कहा धृतराष्ट्र

भरत सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि "आप कोटा के प्रभारी मंत्री है व आपकी जानकारी में यह विषय हैं. आपसे इस गांव का मौका अवलोकन करने का अनुरोध पूर्व में किया जा चुका है जिसे आपने ठुकरा दिया है. आज पुन: आपसे अनुरोध है कि समय निकाल कर खान की झोपडियां गांव का अवलोकन करें व सच्चाई से मुख्यमंत्री जी को अवगत करें. खान की झोपडियों को कोटा जिले में मिलाया जाए. जनता को यह साफ दिखाई दे रहा है कि सरकार के एक अत्यन्त भ्रष्ट मंत्री को सरकार पूरा संरक्षण प्रदान कर रही है. जनता को आंदोलन करने पर ही उकसा रही हैं. मुख्यमंत्री जी ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभा रखी है. कमाऊ पूत को बचाने का यह कदम घातक साबित होगा." 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार
राजस्थान में IAS-IPS दंपत्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप, 40 विला खरीदे, विपक्ष के निशाने पर सरकार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget