एक्सप्लोरर

‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल

बीकानेर की सभा में अशोक गहलोत को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. वहीं गहलोत ने नारेबाजी रोक दी. अब बीजेपी ने इस पर तंज कसा है.

राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट के बीच छिड़ी वर्चस्व की जंग किसी से छिपी नहीं है. दो दिन पहले बीकानेर की जनसभा में हुई नारेबाजी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भले ही कार्यक्रम में ही कार्यकर्ताओं को टोककर एक अलग संदेश देने की कोशिश की हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है. 

बीजेपी ने सियासी तंज कसते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को पार्टी के दूसरे नेताओं की नाराजगी का डर है. इसी वजह से उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोक दिया था. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि गहलोत को अब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं से डर लगने लगा है, इसीलिए वह बैक फुट पर हैं और कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोक रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह से कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोकने का काम किया था. मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ही पछाड़ने की कोशिश करते रहते हैं.

'हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो' के लगे नारे

बीकानेर की सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत जब भाषणबाजी कर रहे थे तो उन्होंने यह कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं. इस पर कार्यकर्ताओं ने चौथी बार गहलोत सरकार और 'हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो' के नारे लगाने शुरू कर दिए. 

इस पर अशोक गहलोत ने तुरंत ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोका और कहा कि सीएम बनने के लिए अकेले उनका नाम लेकर नारेबाजी ना की जाए. गहलोत ने मंच से कहा था कि इस तरह की नारेबाजी से गलतफहमी होती है. सीएम कौन बनेगा, यह पार्टी हाईकमान सोनिया-राहुल और प्रियंका ही तय करेंगे.

अशोक गहलोत ने मामले पर दी सफाई

अशोक गहलोत ने बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भी इस मामले में सफाई दी थी. उन्होंने लिखा कि सीएम पद को लेकर व्यक्तिगत नारेबाजी ठीक नहीं है. कार्यकर्ताओं को चौथी बार गहलोत सरकार के बजाय अगली बार कांग्रेस सरकार का नारा लगाना चाहिए. सरकार कांग्रेस की बननी चाहिए. 

उन्होंने यह भी कहा है कि तीन बार सीएम रह लेना कोई कम बड़ी बात नहीं होती है. माना यह जा रहा है कि अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं को टोककर एक संदेश देने की कोशिश की है. इसके जरिए वह यह संदेश देना चाहते हैं कि वह अपने लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए सक्रिय होकर काम कर रहे हैं और पार्टी में किसी तरह की खींचतान नहीं है. 

ऐसे में कहा जा सकता है कि अशोक गहलोत के इस नए कदम को लेकर राजस्थान में सियासी हलचल तेज है. लोग अपने-अपने तरीके से इसके सियासी मायने निकाल रहे हैं. कहा जा सकता है कि अशोक गहलोत विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में मची खींचतान को खत्म करने का संदेश देने की कोशिश में है. पिछले दिनों बड़े नेताओं के साथ हुई बैठक में भी उन्होंने इसी तरह की बयानबाजी की थी.

फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
Advertisement

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget