एक्सप्लोरर

'गहलोत और डोटासरा को जेल जाने से भगवान भी नहीं बचा सकते', CM शर्मा के मंत्री का बड़ा बयान

Rajasthan Politics: राजस्थान के शिक्षामंत्री ने राज्य में हुए पेपर लीक मामलों को लेकर तत्कालीन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है और कई आरोप लगाए हैं.

Madan Dilawar on Congress and Ashok Gehlot: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एक दिन के दौरे पर जोधपुर रहे. मंत्री दिलावर सिंधु महल में स्कूल शिक्षा परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान राजस्थान में हुए पेपर लीक मामलों को जरिया बनाकर उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन अशोक गहलोत सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, 'अशोक गहलोत कहेंगे कि मैं राजस्थान की जेल में नहीं रहूंगा, यहां मुझे मार देंगे. आपको तिहाड़ जेल में रखेंगे. अब आपको भगवान भी नहीं बचा सकते.' बता दें राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चा और विवादों में रहते हैं. 

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भ्रष्टाचार को लेकर अशोक गहलोत और कांग्रेस को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि 'डेढ़ करोड़ रुपये लेकर उन्होंने किसी को आरपीएससी का मेंबर बनाया था. स्ट्रांग रूम की चाबी राजीव गांधी स्टडी सेंटर के कार्यकर्ता को दी गई थी, ताकि वहां रखा पेपर ताला खोलकर बेच दिया जाए और कार्यकर्ता ने पेपर बेच दिया.'

प्राइवेट स्कूल की यूनिफॉर्म को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सिंधु महल में स्कूल शिक्षा परिवार कार्यक्रम में मंच से संबोधन के दौरान कहा कि विद्यालय में एकरूपता क्यों ना हो, बच्चों के मन में हीन भावना आ जाती है. यह बच्चा इस रंग की कमीज पहनकर आया है. यह बड़े स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा है. इसके पापा बहुत बड़े हैं. मैं जो यह इस दूसरे रंग की पहनकर आया हूं. मेरे मां-बाप गरीब हैं. यह हीन भावना उन्हें आगे बढ़ने से रोकती है. इस बारे में विचार कर रहा हूं.

शिक्षा मंत्री ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि कई लोग मुझसे नाराज भी होंगे लेकिन मैं यह कर कर रहूंगा. सभी प्राइवेट स्कूलों की ड्रेस एक जैसी होनी चाहिए. इस पर हम विचार कर रहे हैं. पता नहीं इस पर आपकी नाराजगी बढ़ेगी या आप खुश हो जाएंगे, यह मुझे मालूम नहीं. इस फैसले से निजी स्कूल का काफी विरोध सहन करना पड़ सकता है लेकिन यह फैसला बच्चों के हित के लिए बहुत जरूरी है.'

यह भी पढ़ें: कोटा बूंदी लोकसभा सीट पर BJP ने झौंकी ताकत, ओम बिरला के समर्थन में CM-डिप्टी सीएम करेंगे प्रचार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget