एक्सप्लोरर

Exclusive: पहली बार वसुंधरा राजे के जिम्मे सिर्फ एक सीट की 'कमान', BJP ने कहीं का नहीं बनाया उनका चुनावी दौरा

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इस बार सिर्फ बारां-झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं. इससे पहले लोकसभा चुनावों में वह बेहद सक्रिय रहती थीं और कमान उनके हाथ में होती थी.

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: राजस्थान में एक तरफ जहां बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेता अलग-अलग राज्यों के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. वहीं, पहली बार ऐसा हुआ है कि पूर्व सीएम और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे किसी भी राज्य में चुनावी प्रचार में नहीं गईं. यहां तक की राजस्थान की लोकसभा सीटों पर भी उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. सूत्रों का कहना है कि इसके पीछे की कहानी ये है कि राजस्थान बीजेपी ने राजे का किसी भी सीट पर कोई दौरा नहीं बनाया. जबकि प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव और प्रदेश के प्रवक्ता तक दूसरे राज्यों में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. 

वसुंधरा राजे को राजस्थान में बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट के अलावा किसी अन्य सीट पर नहीं देखा गया. जबकि, वसुंधरा राजे सभी लोकसभा चुनावों में बेहद सक्रिय रहती थीं. यहां तक की कमान उनके हाथ में रहती थी. राजस्थान में जितने भी चुनावी 'उड़न खटोले' उड़ते थे उसमें राजे की भी सभाएं और रैलियां शामिल रहती थीं.

कुछ सीटों पर थीं मांग

राजस्थान में लोकसभा के लिए दो चरणों में मतदान हुए हैं. पहले चरण में कुछ सीटों पर वसुंधरा राजे की सभाओं और रैलियों की चर्चा थी. कुछ प्रत्याशी वसुंधरा राजे की सभा चाह रहे थे. मगर तय नहीं हो पाया. दूसरे चरण में खुद झालावाड़ में मतदान था, इसलिए राजे वहां खुद अपने बेटे की सीट पर डटीं रहीं. हालांकि, तीसरे चरण में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र में राजे को भेजे जाने की तैयारी थी. मगर, वो भी नहीं हो पाया. वसुंधरा राजे के दौरे न होने पर अब राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा है.

चुनाव प्रचार में डटे बीजेपी नेता 

राजस्थान बीजेपी ने दक्षिण के राज्यों खासकर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में विधिवत नेताओं को एक सप्ताह से अधिक समय के लिए चुनाव प्रचार में भेजा. बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी ओडिशा में पूरे एक महीने से डटे हुए हैं. पश्चिम बंगाल में एक मंत्रियों को लगाया गया. हरियाणा में भी कई नेता महीने भर से डटे हैं. बीजेपी महिला नेत्रियों को दिल्ली और यूपी में भी ड्यूटी पर लगाया गया है. 

1008 यात्रियों को लेकर धर्मिक यात्रा के लिए उदयपुर से रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, तस्वीरों में देखें श्रद्धालुओं का उत्साह

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget