एक्सप्लोरर

BJP Candidate List 2024: वसुंधरा राजे के बेटे पर BJP ने फिर जताया भरोसा, झालावाड़-बारां सीट से इतनी बार मिल चुकी है बंपर जीत

Rajasthan BJP Candidate List 2024: दुष्यंत सिंह साल 2009 से झालावाड़-बारां से सांसद हैं और वर्तमान में भी सांसद पद संभाल रहे हैं. झालावाड़-बारां लोकसभा सीट 2 जिलो में आती हैं, जिसमें कुल 8 विधानसभा हैं.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी (BJP) ने राजस्थान की 25 सीटों में 15 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. शनिवार (2 मार्च) की शाम को दिल्ली में पार्टी की पहली लिस्ट जारी की गई. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के सांसद बेटे दुष्यंत सिंह (Dushyant Singh) पर बीजेपी ने एक बार फिर भरोसा जताया है. वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां सीट से ही टिकट दिया गया है. वह पहले से ही इस सीट से सांसद हैं. 

इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से पाला बदलकर आए नेताओं को भी टिकट दिया है. वहीं बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में राजस्थान से आने वाले चार केंद्रीय मंत्रियों को भी टिकट दिया है. इनमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर से चुनाव लड़ेंगे. इनके अलावा केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर और कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बाड़मेर से मैदान में उतारे गए हैं. केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह अलवर सीट से चुनाव लड़ेंगे. वह राज्यसभा के रास्ते केंद्र में मंत्री बनाए गए थे. 

झालावाड़ में 8 में से 7 सीट बीजेपी के पास
झालावाड़ बारां लोकसभा सीट दो जिलो में आती हैं, जिसमें झालावाड़ और बारां में 4-4 विधानसभा है. इसमें बारां में बीजेपी के पास चारों की चारों विधानसभा सीट है, जबकि झालावाड़ में तीन विधानसभा बीजेपी के पास है. बारां जिले में बारां, छबडा, अंता और किशनगंज विधानसभा आती है, जबकि झालावाड़ में झालरापाटन, खानपुर, मनोहरथाना और डग विधानसभा आती है.

पिछले तीन बार से दुष्यंत सिंह को मिल रही है बड़ी जीत
दुष्यंत सिंह साल 2009 से साल 2019 तक झालावाड़-बारां से सांसद रहे हैं. वह वर्तमान में भी झालावाड़-बारां सीट से सांसद हैं. साल 2009 की बात करें, तो बीजेपी के दुष्यंत सिंह ने मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया कि पत्नी उर्मिला जैन को हराया था. बीजेपी को 4,29,096 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 3,76,255 वोट मिले थे और दुष्यंत सिंह 52,841 वोटों से जीत गए थी. बीजेपी को 49.21 प्रतिशत और कांग्रेस को 43.15 प्रतिशत वोट मिले थे.

साल 2014 में बीजेपी के दुष्यंत सिंह को 6,76,102 वोट मिले और कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया को 3,94,556 वोट मिले और बीजेपी यहां से 2,81,546 वोटों से जीत गई थी. साल 2019 में भाजपा के दुष्यंत सिंह ने कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 4,53,928 वोटों से हराया. दुष्यंत सिंह को 8,87,400 वोट मिले जबकि कांग्रेस के प्रमोद शर्मा को 4,33,472 वोट मिले. इस तरह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर एक छत्र बीजेपी का राज चला आ रहा है. हालांकि, कांग्रेस भी यहां पर नाउम्मीद नहीं है, क्योंकि 2009 में कांग्रेस की उर्मिला जैन ने बीजेपी के दुष्यंत सिंह को कड़ी टक्कर दी थी.

ये भी पढ़ें: BJP Candidate List 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, इन नेताओं को दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीकर निकाय चुनाव में BJP को झटका, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की निर्विरोध जीत
सीकर निकाय चुनाव में BJP को झटका, इस वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की निर्विरोध जीत
बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह! जिलाध्यक्ष पर बरसाए थप्पड़
बीकानेर में कांग्रेस की अंदरूनी कलह! जिलाध्यक्ष पर बरसाए थप्पड़
राजस्थान HC में वकीलों का विरोध जारी, नए CJI की सिफारिश पर बांटे लड्डू
राजस्थान HC में वकीलों का विरोध जारी, नए CJI की सिफारिश पर बांटे लड्डू
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, किए ये वादे
राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, किए ये वादे

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
कौन हैं रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों को किया था तबाह
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'मोदी जी रील से बाहर...', GDP को लेकर भड़के RJD नेता तेजस्वी यादव
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
अपने पिता के निधन पर क्यों खुश थे राम कपूर? वजह जान दहल जाएगा दिल
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
बागी सांसदों ने नोटिस का जवाब देने का मांगा समय, महुआ बोलीं - 'यह दिखाता है...'
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को कितनी मिलती है पेंशन, जानें उनकी कमाई
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
Reel बनाने के लिए Traffic रोका, Challan के साथ जब्त हो सकती है Car
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
'क्या होर्मुज का नाम बदल 'ट्रंप स्ट्रेट' कर देना चाहिए?', US राष्ट्रपति का बड़ा बयान
Embed widget