एक्सप्लोरर

Makar Sankranti: जयपुर में पतंगबाजी के मद्देनजर घायल पक्षियों की इलाज के लिए बने 16 केंद्र, इन नंबरों पर करें कॉल

Makar Sankranti News: राजस्थान शुपालन विभाग ने लोगों से अपील की है कि  मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करते वक्त बेजुबान पक्षियों का भी ख्याल रखे. घायल पक्षियों के प्राथमिक उपचार के लिए सेंटर बने हैं. 

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति न केवल दान पुण्य का त्यौहार है, बल्कि जयपुर वासियों के लिए पतंगबाजी का उत्सव भी है. हर साल इस पर्व पर मांझे की डोर सैकड़ों बेजुबान पक्षियों के लिए काल का कारण बन जाती है. ऐसे में घायल परिंदों का इलाज करने के लिए पशुपालन विभाग ने 16 पशु चिकित्सा केंद्र बनाए हैं. मौके पर घायल पक्षियों का इलाज करने के लिए पांच सदस्यीय मोबाइल यूनिट भी तैयार की गई है. पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक, जयपुर समेत समस्त अधीनस्थ पशु चिकित्सा संस्थाएं 14 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं, चिन्हित केंद्रों पर आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय सामग्री उपलब्ध रहेंगी.

कॉल कर निभाएं सामाजिक भागीदारी

पशुपालन विभाग के निदेशक भवानी सिंह राठौड़ ने जनता से अपील की है कि सुबह -शाम पक्षियों के विचरण करने के समय पतंग न उड़ाएं. इसके अलावा पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का उपयोग बिल्कुल भी न करें. उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर घायल पक्षियों के इलाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि वे संस्थाएं, जो पक्षियों को बचाने का कार्य कर रही हैं,  उन्हें विभागीय स्तर पर हर प्रकार का सहयोग उपलब्ध करवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

15 साल से उपचार कर रहीं है डॉ. भार्गव

विभाग की उप निदेशक डॉ. संगीता भार्गव ने बताया कि वे पिछले 15 साल से पक्षियों को बचाने का काम कर रही हैं. उन्हें न केवल राज्य से, बल्कि देश के अन्य स्थानों से भी घायल पक्षियों के प्राथमिक उपचार की जानकारी के लिए सम्पर्क किया जाता है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर एनजीओ एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से प्रति वर्ष सैकड़ों पक्षियों की जान बचाई जाती है. साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार एवं रेस्क्यू करने के तरीकों से भी अवगत करवाया जाता है.

ये हैं जयपुर में बनाए गए रेस्क्यू सेंटर के नंबर

1. पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक                    0141-2373237

2. पशु चिकित्सालय हीरापुरा                      9024754721

3. पशु चिकित्सालय गांधीनगर                     9414849055

4. पशु चिकित्सालय दुर्गापुरा                       9414238209

5. पशु चिकित्सालय नाहरी का नाका                  9829005334

6. पशु चिकित्सालय सिरसी                        9928881860

7. पशु चिकित्सालय हरमाड़ा                       7976194427

8 . पशु चिकित्सालय पुरानी बस्ती                   9414726733

9. पशु चिकित्सालय आदर्श नगर                    9829412052

10. पशु चिकित्सालय आमेर                        9414028244

11. पशु चिकित्सालय जगतपुरा                      7742439975

12. पशु चिकित्सालय मानसरोवर                    9461973815

13  पशु चिकित्सालय जयपुर उत्तर                  9024332326

14. पशु चिकित्सालय झोटवाड़ा                      9414454282

15. पशु चिकित्सालय सांगानेर                       9413805218

16. पशु चिकित्सालय जयपुर                         9636131400

 मोबाइल यूनिट व जिला चल पशु चिकित्सा इकाई के लिए इन अधिकारियों से करें संपर्क

1. डॉ. प्रदीप सोठवाल, एसवीओ                          9772628280

2. डॉ. विश्वजीत बरहेट, वीओ                            9462255651

3. योगेंद्र शर्मा, एलएसए                             6377600794

4. प्रिया भीलवारा, एलएसए                        9772107691

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जयपुर: NSUI का पानी टंकी पर अनशन, छात्रसंघ चुनाव पर अड़े
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
जोधपुर: फिसलने से ट्रेन की चपेट में आई युवती, दोनों पैर कटे
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज
कुचामन अस्पताल की लापरवाही, मोतियाबिंद सर्जरी से 7 मरीज गंभीर, OT सीज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget