एक्सप्लोरर

जैसलमेर में बर्ड फ्लू ने रखा कदम, कुरजां पक्षियों की मौत, सतर्क रहने की सलाह

Jaisalmer News: जैसलमेर में मृत मिले कुरजां पक्षी बर्ड फ्लू से मरे थे. प्रशासन ने संक्रमित क्षेत्र को 'हॉटस्पॉट' घोषित किया है और टीम बनाई है जो निगरानी और छिड़काव कर रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में हाल ही में मृत पाए गए कुरजां (डेमोइसेल सारस) की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी. अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट के हवाले से बुधवार (15 जनवरी) को यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक इन पक्षियों को विरसा भोपाल की एक प्रयोगशाला में भेजा गया था. इसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि कुरजां पक्षी बर्ड फ्लू से मरे थे.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन 'सतर्क' मोड में है. जैसलमेर जिला प्रशासन ने देगराय ओरण इलाके के लुणेरी तालाब क्षेत्र को संक्रमित 'हॉटस्पॉट एरिया' घोषित कर दिया है. संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं.

क्षेत्र में रसायन काकिया जाएगा छिड़काव 
पशुपालन विभाग, वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मिलाकर एक संयुक्त टीम बनाई गई है. इस टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया टीम का गठन किया है, जो हॉटस्पॉट एरिया में गश्त और निगरानी का काम कर रही है. इसके साथ ही प्रवासी पक्षियों के झुंड पर भी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र में रसायन का छिड़काव किया जाएगा.

दो कुरजां पक्षी मिले थे मृत 
पशुपालन विभाग जैसलमेर के संयुक्त निदेशक डॉ. उमेश वरंगतिवार ने बताया कि देगराय ओरण इलाके के तालाब क्षेत्र में 11 जनवरी को छह कुरजां पक्षियों के शव मिले थे. इसके बाद 12 जनवरी को दो कुरजां पक्षी मृत मिले थे. मृत सभी पक्षियों के विसरा को जांच के लिए भोपाल (मध्य प्रदेश) स्थित निषाद प्रयोगशाला भेजा गया था. बुधवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण बर्ड फ्लू बताया गया है.

जैसलमेर के जिलाधिकारी प्रताप सिंह ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैलने की चिंता बढ़ गई है. विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण पक्षियों से इंसानों में भी फैल सकता है. इस खतरे को देखते हुए आम जनता को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. प्रभावित क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: 'एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी', SDM को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी की जमानत खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget