एक्सप्लोरर

Nautapa 2022: नौ दिन तपेगी धरती, 25 मई से शुरू होगा नौतपा, पृथ्वी पर पड़ेगी सूर्य की सीधी किरण

Rajasthan News: मारवाड़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब 25 मई से नौ दिन तक धरती और भी तेज तपेगी. 25 मई से नौतपा शुरू होने जा रहा है. जानिए इस बारे में क्या कहते हैं खगोल विज्ञान.

Marwar News: जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है तब नौतपा प्रारंभ होता है. सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है. सूर्य इस नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है. इन पंद्रह दिनों के पहले के नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं. इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है. देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत दिए हैं. मारवाड़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच अब 25 मई से नौ दिन तक धरती और भी तेज तपेगी. 25 मई से नौतपा शुरू होगा.

कब से शुरू होगा नौतपा

इसमें 29 मई से एक जून तक तेज हवा का योग रहेगा. जेष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की दशमी पर 25 मई को सूर्यदेव दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा. इस बार नौतपा का असर पूरे 14 दिन रहेगा. नौतपा में 26 मई को अपरा एकादशी व्रत, 27 मई को मधुसूदन द्वादशी प्रदोष व्रत, 29 मई को बड़ पूजन अमावस्या, 30 मई को सोमवती अमावस्या और दो  जून को महाराणा प्रताप जयंती आएगी.

Rajasthan News: राजस्थान में दिल दहलाने वाली घटना, तीन बच्चों को मारकर मां ने किया सुसाइड, CCTV में कैद वारदात

श्रीमद् भागवत में नौतपा का वर्णन

खगोल विज्ञान के अनुसार नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें धरती पर पर सीधी लंबवत पड़ती है. जिस वजह से तापमान बढ़ जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि नौतपा के नौ दिनों में तापमान अधिक रहता है तो ये अच्छी बारिश का संकेत होता है. ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत और श्रीमद् भागवत में नौतपा का वर्णन आता है.

नौ दिन रहेगा नौतपा

ज्योतिषियों का कहना है कि सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में नौ जून तक रहेंगे. इस बीच 29 मई से एक जून तक गर्मी अपने पूरे तेवर दिखाएगी. सूर्य की सीधी किरणे पृथ्वी पर पड़ेगी. गर्मी का यह असर पांच जून तक रहेगा. इसके बाद छह से आठ जून तक तेज हवा का योग बन रहा है. ज्येष्ठ माह में सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती है. इस बीच सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में आने से तेज गर्मी पड़ती है.

इस बार 25 मई को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आएगा. इसके बाद नौ दिन नौतपा रहेगा. इस बार सूर्य देव 8 जून को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे.

गर्मी दिखाएगी अपने तेवर

ज्योतिषियों ने बताया कि नौतपा के आरंभ होने के पहले ही मेष राशि में राहु, शुक्र ग्रह की युति और वृषभ राशि में सूर्य, बुध ग्रह की युति, मीन राशि में मंगल, चंद्र, बृहस्पति की युति रहेगी. कुंभ राशि में स्वग्रही शनि और केतु ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे. राहु और शुक्र ग्रह की सप्तम दृष्टि केतु पर पूर्ण रहेगी. 26 मई मध्यरात्रि में चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा.

मीन राशि में तीन ग्रहों की युति समाप्त हो जाएगी. उन्होंने बताया कि नौतपा के बीच वृष राशि में सूर्य के साथ चन्द्रमा रहेगा. ये 29 मई से एक जून तक वृष राशि में एक साथ रहेंगे. ऐसे में इन तीन दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी.

चन्द्रमा 5 जून तक मिथुन और कर्क राशि में रहेगा. ऐसे में 5 जून तक गर्मी तेज पड़ेगी. इसके बाद छह से आठ जून तक चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे. ऐसे में इन तीन दिनों में तेज हवा चलेगी. इससे गर्मी में राहत तो मिलेगी लेकिन बारिश नहीं आएगी.

ये भी पढ़ें-

Jhalawar News: पहले हनी ट्रैप में फंसाया फिर किया किडनैप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget