एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में दंगा भड़काने की साजिश नाकाम, हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बताकर किया था फर्जी पोस्ट

Bhilwara News: हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी मिल रही थी. थानाधिकारी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तेजी से जांच की गई. जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Rajasthan News: भीलवाड़ा पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने समुदाय विशेष को बदनाम करने के आरोप में आयुष सोनी को गिरफ्तार कर लिया. थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि आयुष ने समुदाय विशेष के युवक पर जान से मारने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि सोशल मीडिया पर 10 दिनों से धमकी मिल रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की.

जांच में खुलासा हुआ कि फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से धमकीभरा मैसेज पोस्ट किया गया है. अकाउंट की जानकारी प्राप्त करने के लिए इंस्टग्राम को पत्र लिखा गया था. जानकारी से पता चला कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर फरियादी के पिता का है. सोशल मीडिया पर आयुष ने खुद को हिन्दू संगठन का सदस्य बताया था. पुलिस ने आयुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. आयुष ने बताया कि चर्चित होने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया. फर्जी अकाउंट से धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया.

दंगा भड़काने की थी साजिश

पोस्ट में धमकी देने का आरोप समुदाय विशेष के युवक पर लगाया. उसने बताया कि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी के बाद चर्चित हो जाएगा. थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि आयुष की झूठी रिपोर्ट से भीलवाड़ा में दंगे भड़कने का खतरा था. उसने हिन्दू संगठन के खिलाफ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर दंगे करवाने की साजिश रची थी. पूछताछ में आयुष सोनी ने कबूल किया है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और चर्चित होने के लिए फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट किया था.

गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी

बता दें कि गंगापुर थाने में आयुष ने 10 जून 2022 को भी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. मामला नुपूर शर्मा के समर्थन में वाट्सऐप पोस्ट था. आरोप के मुताबिक शकील, आशिक उर्फ बबरी, तालीम, आरीफ और अरमान ने पोस्ट आयुष को जान से मारने की धमकी दी थी. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आयुष को सुरक्षा मुहैया कराया था. सुरक्षा में शस्त्र धारक गार्ड की तैनाती हुई थी. फिलहाल मामला कोर्ट में विचाराधीन है. छह युवक मुकदमे का सामना कर रहे हैं. सुरक्षा गार्ड मिलने के बाद आयुष का रुतबा बढ़ गया था. अब गिरफ्तारी के बाद आयुष ने करतूत पर माफी की मांग की है. 

सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें- बीकानेर: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का एजेंट निकला रेलवे कर्मचारी, भेज रहा था सेना की गुप्त जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
राजस्थान में इस तारीख से लग जाएगी आचार संहिता, पंचायत-निकाय चुनाव से पहले करना होगा यह काम
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget