एक्सप्लोरर

4 बच्चों को छोड़ महिला ने रचाई दूसरी शादी, शान के चक्कर में बेटे ने मां और सौतेले पिता की कर दी हत्या

Rajasthan Crime: भीलवाड़ा में एक दंपती की हत्या कर जंगल में शव फेंक दिए गए. आरोपी बेटे ने बताया कि उसकी मां के दूसरे विवाह से वह नाराज़ था और समाज की निंदा से तंग था.

Rajasthan Crime News: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. जिले के सदर थाना इलाके के खायड़ा गांव में एक दंपती को किडनैप कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया गया. दोनों के शव मेनाल के जंगल में मिले हैं. काछोला पुलिस ने 7 दिन बाद दोनों के शव बरामद किए हैं.

जांच में पाया गया है कि दोनों की गला घोंट कर हत्या की गई है. हत्या का आरोप महिला के पूर्व पति से बेटे विक्रम सिंह पर लगा है. आरोप है कि विक्रम सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और गहनता से पूछताछ की जा रही है. 

बेटे ने पूछताछ में बताया है कि यह हत्या आन-बान और शान के लिए की गई है. मृतक महिला ने 8 महीने पहले ही पति और चार बच्चों को छोड़कर दूसरी शादी रचा ली थी. इसी से बेटा विक्रम उर्फ कानसिंह मन ही मन गुस्से में था. पुलिस ने आरोपित द्वारा बताए स्थान से दोनों शव बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया गया है. 

मां और उसके दूसरे पति का दबाया गला
काछोला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित विक्रम सिंह ने कबूल किया कि वो चार भाई-बहन हैं और सभी अविवाहित हैं. इस उम्र में उसकी मां बच्चों और पति को छोड़ कर प्रेमी शैतान सिंह के साथ चली गई. इसे लेकर चारों भाई बहनों की शादी नहीं हो रही थी. वहीं समाज वालों के ताने भी सुनने पड़ रहे थे. 

इसे लेकर वह काफी आक्रोशित था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया. आरोपी ने कत्ल को लेकर किसी तरह का पछतावा होने से भी इनकार किया है.

7 दिन बाद मिले शव, जानवरों ने नोच रखे थे
आरोपी विक्रम सिंह के बताने पर पुलिस ने शैतान सिंह और चंद्रकंवर के शव मेनाल के घने जंगल से बरामद कर लिए. दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया. दोनों शव 7 दिन बाद जंगल मे मिले थे, जिसके कारण वो सड़ गल गए हैं. वहीं, घने जंगल में हत्या कर शव डाले गए हैं, जिसके कारण एक शव का पैर और दूसरे का सिर जानवरों ने नोच लिया था.

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. वहीं, भीलवाड़ा के सदर थाना इलाके के खायड़ा गांव निवासी कमलेशसिंह राजपूत ने काछोला थाने में रिपोर्ट दी कि उसके पिता शैतानसिंह राजपूत ने आठ माह पहले चंद्रकंवर से दूसरा विवाह किया था. इसके चलते चंद्रकंवर के पूर्व पति छीतर और उसके दो पुत्र, चंद्रकंवर के भाई आदि व्यक्ति उसके पिता शैतान सिंह से रंजिश रखे हुए थे.

भीलवाड़ा से सुरेंद्र सागर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें: वीरांगनाओं ने CM भजनलाल शर्मा की कलाई पर बांधी राखी, कुछ यूं मनाया रक्षाबंधन का त्योहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
अजमेर: नाबालिग बच्ची को बेचने के मामले में एक्शन, चला हथौड़ा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
फ्लाइट लेट होने से छूटी विपक्ष की बैठक, हनुमान बेनीवाल का फूटा गुस्सा
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
'इस देश को अब छिपकली-कॉकरोच, तिलचट्टे...', BJP विधायक का बयान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान
विकास में बढ़ेगी राजस्थानियों की भागीदारी, भजनलाल सरकार ने बनाया प्लान

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget