एक्सप्लोरर

युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव, VHP ने मोहर्रम के जुलूस रोकने की दी धमकी

Bhilwara News: भीलवाड़ा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. विश्व हिंदू परिषद ने मोहर्रम जुलूस का विरोध किया है.

Rajasthan News: राजस्थान के कुंभलगढ़ में ताजिया विवाद के बाद राजस्थान के एक और शहर में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है. भीलवाड़ा जिले में मामूली विवाद में युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने की घटना को लेकर सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है.

शुक्रवार रात को ठेले में टक्कर लग जाने के विवाद में कुछ लोगों ने कार चला रहे युवक के साथ मॉब लिंचिंग करते हुए उसे पीट-पीट कर मार डाला. मृतक और हमलावर दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं. 

जहाजपुर इलाके में हंगामा मच गया

हत्या की वारदात के बाद जहाजपुर इलाके में हंगामा मच गया. मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से घटना ने सांप्रदायिक रूप ले लिया. स्थानीय विधायक समेत तमाम लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए.

हत्या के मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी शरीफ को गिरफ्तार भी कर लिया है. शरीफ के ही सब्जी के ठेले में टक्कर लगी थी. 

विश्व हिंदू परिषद ने मोहर्रम का जुलूस नहीं निकलने देने की धमकी दी

हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने घटना के विरोध में अब जिले में किसी भी जगह मोहर्रम का जुलूस नहीं निकलने देने की धमकी दी है. भीलवाड़ा जिले के जिस जहाजपुर इलाके में मॉब लिंचिंग की घटना हुई है, वहां 10 थानों की फोर्स तैनात की गई है. यहां टोंक जिले से आए हुए सीताराम कीर नाम के 25 साल के जिस युवक की हत्या की गई है, उसके शव का पोस्टमार्टम आज कराया जाएगा. 

पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस टोंक भेजना पुलिस के सामने बड़ी चुनौती होगी. रविवार को मोहर्रम और देवशयनी एकादशी एक साथ होने से त्यौहारों को सकुशल संपन्न करना प्रशासन के लिए कतई आसान नहीं होगा. हालांकि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी हालात को सामान्य करने में जुटे हुए हैं. 

दूसरी तरफ राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ कस्बे में प्रशासन ने विवाद को सुलझा लेने का दावा किया है. जिला कलेक्टर का दावा है कि दोनों पक्षों से अलग-अलग बात कर सहमति ले ली गई है. मोहर्रम के जुलूस का रूट छोटा करा दिया गया है.

हालांकि हिंदू संगठनों ने सुबह होने वाले प्रदर्शन को तो स्थगित कर दिया है लेकिन बाजार खोलने और किसी तरह का विरोध नहीं करने के बारे में दिन में फैसला किया जाएगा. कुंभलगढ़ में भी सांप्रदायिक तनाव अभी बरकरार है. वहां बाहर से अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई है.

इसे भी पढ़ें: MP: सागर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, जान देने से पहले सुनाई आपबीती

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
डूंगरपुर: चौराहों पर CCTV, ड्रोन से निगरानी, आदिवासी दिवस पर अलर्ट
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget