एक्सप्लोरर

MP: सागर में युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर की खुदकुशी, जान देने से पहले सुनाई आपबीती

Sagar Suicide News: सागर पुलिस मृतक राहुल अहिरवार के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है.

Suicide In Sagar: मध्य प्रदेश में सागर के शाहपुर कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राहुल अहिरवार के रूप में हुई है. खुदकुशी से पहले राहुल ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए एक वीडियो में अपनी आपबीती सुनाई, जिसमें उसने एक महिला से प्रेम होने और उसके द्वारा शादी का झांसा देकर बाद में धोखा देने की बात कही.

परिजनों ने छतरपुर निवासी यूट्यूबर जानवी साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राहुल के भाई ने बताया, ''जानवी अक्सर हमारे घर आया-जाया करती थी और राहुल को घुमाने के लिए भी बाहर ले जाया करती थी. 2 जून को राहुल का जन्मदिन था, उस दिन जानवी घर आई थी और राहुल को उज्जैन घुमाने के लिए ले गई थी.''

खुदकुशी की वजह की तहकीकात में जुटी पुलिस

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की तहकीकात में जुटी हुई है और संबंधित महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे लाइव वीडियो ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा.

मृत अवस्था में फांसी पर लटका पाया गया युवक

घटना को लेकर थाना प्रभारी भरत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में फरियादी केशव अहिरवार द्वारा चौकी पर सूचना सूचना दी गई थी कि राहुल अहिरवार नाम के लड़के ने फांसी लगा ली है. उसके भाई के द्वारा सूचना दी गई थी कि इंस्टाग्राम पर राहुल अहिरवार फांसी लगाने की कोशिश कर रहा है और जाकर उसके घर पर देखा जाए. घर पहुंचने पर वो वो मृत अवस्था में फांसी पर लटका पाया गया.

बाद में उसकी रिपोर्ट लेकर पुलिस चौकी में पंजीकृत किया गया है. परिवारजनों के आरोपों के बाद मामले की तस्दीक करके जो भी साक्ष्य होगा उसको इकट्ठा  किया जाएगा और उन साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस
मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget