एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: प्रेमिका से अनबन पर युवक ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट, नाबालिग सहित तीन गिरफ्तार

Bhilwara Crime News: भीलवाड़ा के आसींद क्षेत्र से हैरान करने वाले मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने बीए की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

Bhilwara Murder Case: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले बीए की छात्रा का गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से सिर्फ 6 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. आरोपी का मृतका से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों में किसी बात में लेकर अनबन हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी.

ये मामला जिले की आसींद उपखंड क्षेत्र के बरसनी गांव की है. जब मृतका के परिजन गुरुवार (11 जनवरी) की सुबह उठकर छात्रा को जगाने पहुंचे, बिस्तर पर खून से लथपथ शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका अनु रेगर उर्फ कीर्ति (18) बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मुख्यालय से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया. साइबर टीम की जांच में दो युवकों को राउंड अप किया गया, तो युवती की हत्या की कहानी खुलकर सामने आ गई. युवती का जिससे प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसी ने एक झटके में उसे मौत की नींद सुला दिया. म

मामले में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस और साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिर्फ 6 घंटे में हत्याकांड का खुलासा कर दिया. एसपी श्याम सिंह ने बताया कि "प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद धारदार हथियार से अनु रेगर की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने साइबर सेल, डीएसटी टीम, गुलाबपुरा, प्रताप नगर और शंभूगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों कैलाश पिता मदनलाल रेगर (20) निवासी मोटरास थाना शंभूगढ़, गोविंद पिता कल्याण रेगर (21) निवासी मोटरास शंभूगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एक नाबालिग भी शामिल है, पुलिस तीनों से गहनता से पूछताछ में लगी है."

इस संबंध में एसपी श्याम सिंह ने बताया, "छात्रा अनु रेगर (18) बुधवार (10 जनवरी) की रात घर के बाहर बने कमरे में सो रही थी. पिता प्रेमचंद, मां गणी देवी और दो छोटे भाई घर के अंदर सो रहे थे. सुबह मां दूध लेने के लिए उठी तो कमरे में अनु की खून से लथपथ लाश देख शोर मचाया. इसके बाद उसने अन्य घरवालों और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

अनबन के बाद की प्रेमिका की हत्या
मृतका अनु रेगर की कैलाश से पिछले सात-आठ महीने से दोस्ती थी. दोनों शादी करना चाहते थे. कैलाश और अनु के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से अनबन चल रही थी. दोनों ने बुधवार (10 जनवरी) की रात फोन पर बात की थी. जिसके बाद आरोपी कैलाश, मृतका अनु रेगर से मिलने अपने दोस्त गोविंद और एक अन्य नाबालिग के साथ पहुंचा था.

दोनों साथियों ने कैलाश को गांव के बाहर छोड़ा था, यहां से कैलाश अनु के घर गया. अनु के घर पहुंचने के बाद कैलाश और अनु में झगड़ा हो गया, इससे नाराज कैलाश ने अनु रेगर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. 

मुआवजे के लिए परिजन अड़े
परिजन 50 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठे गए थे. परिजनों ने मांगें नहीं मानने तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराने की चेतावनी दी थी. तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन पर आसींद विधायक जब्बर सिंह सांखला, पुलिस और प्रशासनिक के समझाने पर देर रात परिजन मुआवजे को लेकर सहमत हो गए. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया. परिजनों से सहमति मिलने के बाद शुक्रवार (12 जनवरी) को शव कर पोस्टमॉर्मट करवाया गया.

रिपोर्ट- सुरेंद्र सागर

ये भी पढ़ें:

Rajasthan: देश से बाहर एक्सपोर्ट हो रहे करोड़ों रुपये के कपड़ों की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget