एक्सप्लोरर

Bhilwara Accident: भीलवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और 10 श्रद्धालु घायल, जानें कैसे घटी दुर्घटना?

Rajasthan Accident: जिस डंपर ने टक्कर मारी वह अवैध बजरी खनन कार्य से जुड़ा हुआ था. हादसे के समय बाइक सवार युवक रोड पर बाइक लेकर खड़ा था. हादसे के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया.

बजरी से भरे बेकाबू डंपर ने देर रात को श्रृद्धालुओं से भरी एक मारुति इक्को वैन को टक्कर मार दी. इससे पहले डंपर ने एक बाइक को भी चपेट में ले लिया था. हादसे में दो जनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और वैन में सवार 4 साल के मासूम सहित 9 घायल हो गए. वैन में सवार सभी लोग चित्तौड़ के मंडपिया धाम सांवरिया सेठ के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे.

हादसा मांडल थाना क्षेत्र के भादू गांव के पास हुआ. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया. साथ ही दोनों शव को मोर्चरी में रखवाया.

मांडल थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि देर रात को भादू गांव के पास बजरी पर चलने वाले डंपर ने एक बाइक व उसके बाद एक मारुति इक्को वैन को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक पर सवार जैतपुर निवासी कालू गुर्जर व वैन में सवार भादू निवासी कंचन देवी सुवालका की मौत हो गई.

वहीं वैन में सवार खेड़ापिया निवासी अन्नू गुर्जर (17), शायरी गुर्जर (80), उदयलाल गुर्जर (30), सीमा गुर्जर (22), रतन (4), शिवलाल माली (30), पुष्पा राठौड़ (40) व चांदी देवी (50) घायल हो गई. यह सभी लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर वापस अपने गांव भादू लौट रहे थे. सभी घायलों को जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इस हादसे के बाद ड्राइवर डंपर लेकर भाग गया और घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है.

पहले बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि डंपर का ड्राइवर सड़क पर काफी तेजी से डंपर दौड़ा रहा था. उसने पहले बाइक को चपेट में लिया. इसके बाद उसने अपनी स्पीड और ज्यादा बढ़ा दी. सामने यह भी आ रहा है कि जिस डंपर ने टक्कर मारी वह अवैध बजरी खनन कार्य से जुड़ा हुआ था. हादसे के समय बाइक सवार युवक रोड पर बाइक लेकर खड़ा था. वहां एक और डंपर भी खड़ा था. 

मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा 

अवैध खनन कार्य में लिप्त डंपर की टक्कर से हुई जेतपुरा निवासी कालू लाल गुर्जर की मौत के बाद सैकड़ों की तादाद में लोग इक्कठे हो गए और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने के बाद ही मोर्चरी से शव उठाने की बात पर अड़ गए. वंदे मातरम सेवा संस्थान के अध्यक्ष उदय लाल भडाणा ने अवेध बजरी खनन कार्य पर कार्रवाई की मांग की.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget