एक्सप्लोरर

बीच सड़क हेड कांस्टेबल ने दिव्यांग रिक्शा चालक को लात-घूसों से पीटा, लोगों ने कर दिया वीडियो वायरल

Bharatpur राजस्थान के भरतपुर में एक दिव्यांग रिक्शा चालक की बीच बाजार में बेरहमी से पिटाई कर दी गई. यह घटना गुरुवार को मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बिजली घर चौराहे पर हुई.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बिजली घर चौराहे पर पुलिस की स्टीकर लगी बाइक सवार ने बीच बाजार में सड़क पर एक दिव्यांग रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर डाली,  जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. यह घटना गुरुवार का बताया जा रहा है. ई रिक्शा चालक पुष्पेंद्र दिव्यांग है और रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है.

वह रिक्शा लेकर वहां से गुजर रहा था कि बाइक से टच हो गया. उसके बाद बाइक सवार युवक ने गुस्से में दिव्यांग को सड़क पर निकालकर लात से मारने लगा. वहां मौजूद चौराहे पर कुछ ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी तमाशा देखते रहे और वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार वहां से चला गया. घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई.

जानकारी के मुताबिक ई रिक्शा चालक पुष्पेंद्र सिंह ब्रज नगर का रहने वाला है. पीड़ित रिक्शा चालक पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि मैं ई रिक्शा लेकर निकल रहा था तभी बाइक सवार ने पकड़ कर पीटा वह कोई पुलिस वाला लग रहा था. उसकी मोटरसाइकिल पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था. जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें देखा जा सकता है कि दिव्यांग रिक्शा चालक की पिटाई करते समय बाइक सवार को ज़रा भी दया नहीं आई.

 हेड कांस्टेबल के पद पर है तैनात बाइक सवार  

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि  ई -रिक्शा चालक के साथ  बेरहमी से मारपीट का मामला संज्ञान में आया है जिसकी जांच की गई तो पता चला है कि रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने वाला सुरेन्द्र सिंह हेड कांस्टेबल, आरएसी, 7वीं बटालियन भरतपुर में तैनात है. यातायात पुलिस ने गुरुवार शाम को ही एमवी एक्ट के तहत 1000 रुपये का उसका चालान किया है. हेड कांस्टेबल के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के लिए कमांडेंट 7वीं बटालियन आरएसी को पत्राचार किया है. अभी किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं दी है लिखित में शिकायत या परिवाद आने पर थाना मथुरा गेट के थानाधिकारी को निर्देशित किया है. 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान के सांचौर में मासूम से पड़ोसी ने किया रेप, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर दौड़े परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला
जयपुर: चार मंजिला मकान झुका, जगह-जगह दरारें, 40 लोगों को सुरक्षित निकाला

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget