एक्सप्लोरर

Bhartpur Incident: भरतपुर में निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे 10 मजदूर, 1 की मौत

भरतपुर संभाग में एक मदरसे का लेंटर गिरने से 10 मजदूर उसके नीचे दब गए, जिसमें से 1 मजदूर की मौत हो गई और 9 घायल हो गए. वहीं धौलपुर जिले में बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर संभाग के सीकरी पहाड़ी मार्ग पर एक निर्माणाधीन मदरसे का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया. 10 मजदूर इस हादसे का शिकार हो गए जिसमें से एक की मौत हो गई और 9 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन तुरन्त मौके पर पहुंचा और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया. 4 मजदूरों की गंभीर हालत के चलते उन्हें अलवर के रेफर किया गया है. 

बरसात होने से धंसा लेटर
आपको बता दें कि भरतपुर के सीकरी पहाड़ी मार्ग पर एक मदरसे का निर्माण कार्य चल रहा था. मदरसे पर 120 फ़ीट लंबे और 30 फ़ीट चौड़े परिसर पर लेंटर डाला जा रहा था. अचानक तेज बरसात शुरू हो गई बीच में एक घंटे के लिए लेंटर डालने के काम को रोक दिया गया था लेकिन बरसात बंद होने के बाद फिर लेंटर का काम शुरू किया गया. बुधवार देर शाम को लगभग 3 फ़ीट का लेंटर डलना बाकि रह गया था और कुछ ही मजदूर काम कर रहे थे बाकि के मजदूर काम बंद कर अपने हाथ मुहं धोने के लिए चले गए थे. तभी अचानक लेंटर के लिए लगाई गई बल्लियां जमीन में में धंस गई और लेंटर भरभरा कर गिर पड़ा. जिसमे कई मजदूर दब गए. तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकाला गया. 

एक मजदूर की हुई मौत 
लेंटर गिरने से उसके नीचे लगभग 10 मजदूर दब गए थे. लेंटर गिरने की सूचना पर प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. लेंटर के नीचे दबने से झांझर निवासी 20 वर्षीय वीर सिंह जाटव की मौत हो गई और 9 मजदूर घायल हो गए. जिनमे से 4 मजदूर ताजपुर के रहने वाले है अजरु ,कासिम और सीकरी की रहने वाली रीतू और गोपालगढ़ निवासी धर्म सिंह को गंभीर हालत होने पर अलवर रेफर किया गया है. इरफ़ान, जमशेद, रमन, भागसिंह और कन्हैया को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. 

बिजली गिरने से दो की हुई मौत 
धौलपुर जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव शापुरा में आकाशीय बिजली गिरने से अंकुश शर्मा की  मौत हो गई और राहुल, रोहित, और मोहित झुलस गए. वहीं धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के फूंसपुरा गांव में खेत पर शौच करने गए युवक गजेंद्र सिंह की भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई. 

पिछले 2-3 आंधी और बारिश का दौर जारी
गौरतलब है कि संभाग में बीते दो-तीन दिन से आंधी और बरसात का दौर जारी है. आंधी और बरसात से बिजली विभाग को काफी नुकसान हुआ है. प्रदेश के कई जिलों में आंधी और तूफान से  बिजली के कई पोल गिर गई है तथा ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं. बरसात होने से प्रदेश के कई जिलों का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया है. मौसम का मिजाज बदलने से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: चुनाव के लिए बसपा, आप और AIMIM ने बढ़ाई अपनी 'स्पीड', इन दो महीनों में होंगे बड़े कार्यक्रम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में RSS सरकार्यवाहक का बड़ा बयान, 'सेवा लेने वाले हाथ कल...'
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
जयपुर में खरगे के खिलाफ प्रदर्शन, BJYM अध्यक्ष ने खींचा पुलिस का कॉलर
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget