एक्सप्लोरर

Rajasthan Election 2023: चुनाव के लिए बसपा, आप और AIMIM ने बढ़ाई अपनी 'स्पीड', इन दो महीनों में होंगे बड़े कार्यक्रम

Rajasthan Assembly Election 2023: 22 से 27 मई तक बसपा राजस्थान के युवाओं को जोड़ेगी. आप मई के लास्ट में 10 हजार लोगों को शपथ दिलाएगी. एआईएमआईएम जून में कार्यकारणी की घोषणा करेगी.

Rajasthan News: राजस्थान में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले इस बार बसपा, आप और AIMIM पूरी तैयारी में जुट गई हैं. बसपा और आप राष्ट्रीय पार्टी हैं. इनके नेताओं का दौरा भी शुरू हो गया है. वहीं AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) भी दौरे कर रहे हैं. बसपा इस बार जहां ब्लॉक लेवल कमेटी तक काम कर रही है. वहीं आप ग्राम सभा स्तर पर लोगों को जोड़कर उन्हें शपथ दिलाने में जुट गई है. AIMIM जून तक प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर देगी. इन्हीं दो महीनों में ये दल अपनी 'स्पीड' और बढ़ा लेंगे. इनके राष्ट्रीय नेताओं के दौरे बढ़ गए हैं. उनके निर्देशन पर यहाँ कहानी लिखी और गढ़ी जा रही है. आइए जानते हैं क्या होगा इन तीन दलों का चुनावी प्लान? जिसके दम पर ये बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं. 

बसपा का पूरा फोकस युवाओं पर 

राजस्थान बसपा के अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया कि 22 से 27 मई तक राजस्थान में युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया गया है. उन्होंने बताया कि इस दौरान हमारे मुख्य प्रभारी रामजी गौतम सात दिन तक दौरे पर हैं. युवा सम्मेलन के तहत 22 मई को झुंझुनू के उदयपुरवाटी, 23 को चूरू के राजगढ़, 24 हनुमानगढ़, 25 श्रीगंगानागर, 26 को जोधपुर और 27 मई को धौलपुर में बसपा का कार्यक्रम है. इन जिलों में पार्टी मजबूती के साथ युवाओं को जोड़ने का काम कर रही है. बाबा का कहना है कि संगठन में इस बार 50 प्रतिशत युवा लोगों को जगह मिलेगी. बसपा चली गांव की ओर अभियान भी पार्टी चला चुकी है. 

10 हजार लोगों को दिलाएगी शपथ AAP

राजस्थान आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल का कहना है कि मई के अंत तक पार्टी के महासचिव संदीप पाठक के सामने करीब 10 हजार लोग शपथ ग्रहण करेंगे. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. अभी पार्टी सभी सीटों और गांवों में दौरे कर रही है. इसके लिए जो भी निर्देश मिल रहा है उसे किया जा रहा है. पालीवाल का कहना है कि आने वाले दिनों में जल्द ही पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक दौरा भी हो सकता है. सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने कमर कस लिया है. 

AIMIM जून में करेगी बड़ी घोषणा

एआईएमआई (AIMIM ) के प्रदेश अध्यक्ष जमीन खान का कहना है कि जून में कार्यकारिणी की घोषणा हो जाएगी. पार्टी अभी प्रदेश की प्रमुख सीटों पर दौरे कर रही है. उन सीटों पर पार्टी का दौरा ज्यादा हो रहा है जहां पर चुनाव लड़ने की तैयारी है. जून में कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी का दौरा भी हो सकता है. संगठन विस्तार के बाद प्रत्याशियों पर नजर बनाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें:- राज्यपाल बनने के बाद भी कटारिया की राजस्थान BJP में विशेष रूचि! पदाधिकारियों संग ली बैठक

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
अतर सिंह भड़ाना मर्डर: चोट के 41 निशान, 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget