एक्सप्लोरर

Bharatpur News: 'सर्जरी नहीं भी कराते तो भी उनसे ही शादी करती', जेंडर चेंज कराने वाले टीचर से विवाह करने पर बोली छात्रा

राजस्थान के भरतपुर मं फीजिकल टीचर ने जेंडर चेंज करा कर छात्रा से शादी कर ली. इस शादी से दोनों का परिवार बेहद खुश है. छात्रा ने बताया कि अगर वो अपनी सर्जरी नहीं भी कराते तो भी उनसे वह शादी करती.

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर (Bharatpur) जिले में एक महिला फिजिकल टीचर को छात्रा से प्यार हो गया. इसके बाद उसने अपना जेंडर चेंज करा लिया और लड़की से लड़का बनकर स्कूल की छात्रा से शादी कर ली. फिजिकल टीचर मीरा डीग उपखंड के मोती का नगला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थी.

दुल्हन कल्पना ने बताया, "मेरे स्कूल में फिजिकल टीचर थी मीरा जिन्होंने मुझे 10 वीं कक्षा से ही खेल खिलाया है. मेरा खेल कबड्डी है और आज मैं जो भी हूं मेरे पति बने आरव की वजह से ही हूं. कल्पना का कहना है कि मैं शुरू से ही इनको चाहती थी और अगर यह अपनी सर्जरी नहीं भी कराते तो भी मैं इनके साथ शादी करने को तैयार थी. यह बात हमारे दिमाग में भी थी कि लोग क्या कहेंगे हम गुरु और शिष्य थे गुरु ने शिष्या से शादी कर ली. हमने अपने परिवार वालों से बात की और परिवार वाले राजी हो गए. मेरे पति ने अपना जेंडर चेंज करा लिया वह लड़का बन गई. हम दोनों में प्यार था इसलिए 2 दिन पहले हम दोनों ने शादी कर ली."

दोनों के परिजन काफी खुश

मीरा से आरव बनी और कल्पना की शादी से दोनों के परिजन काफी खुश हैं. जेंडर चेंज करा कर मीरा से आरव बने दूल्हा ने बताया कि मैं सरकारी स्कूल मे फिजिकल टीचर हूं. उसी गांव की स्टूडेंट कल्पना खेलने में बहुत अच्छी थी. उसी दौरान हम दोनों के बीच प्यार हो गया था. टीचर ने बताया, "मैं शुरू से ही जेंडर चेंज कराना चाहता था. 2012 में मैंने एक न्यूज में पढ़ा था की किसी ने जेंडर चेंज कराया है तभी से मैंने सोचा की यह सब कहां और कैसे होगा. तभी यूट्यूब के जरिये मुझे पता लगा की दिल्ली में एक डॉक्टर है जो जेंडर चेंज करने की सर्जरी करते हैं. मैं वहां गया और अपना इलाज कराया, 2019 से इलाज शुरू हुआ और लास्ट सर्जरी 2021 में हुई. मैं लड़की के रूप में पैदा हुई मगर मुझे लगता था कि मैं लड़की ना होकर लड़का हूं. इसलिए मैंने अपना जेंडर चेंज करा लिया और अपने स्टूडेंट कल्पना के साथ 2 दिन पहले शादी कर ली है. अब हमारे परिवार के लोग खुश है."

ये भी पढ़ें- 

Watch: कोटा में JVVNL के स्टोर में लगी भीषण आग, विद्युत उपकरण सहित लाखों का सामान जलकर राख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget