एक्सप्लोरर

Bharatpur: अवैध वसूली पर एसपी ने कराया 'डिकॉय ऑपरेशन', रारह चौकी का स्टाफ लाइन हाजिर, 5 पुलिसकर्मी भी निलंबित

Rajasthan: भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलरेंस रखते हुए भरतपुर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश पर एएसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय रात में भेष बदलकर अवैध वसूली का साक्ष्य जुटाने निकल गए.

Bharatpur News: पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली की शिकायत पर भरतपुर पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. उन्होंने डिकॉय ऑपरेशन (Decoy operation) कराकर पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित और रारह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया. एसपी श्याम सिंह के पास पुलिस नाकों पर तूड़ी और भूसा लदे वाहनों से पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली की शिकायत पहुंची थी.

उन्होंने एएसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय को डिकॉय ऑपरेशन करने का निर्देश दिया. एएसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने 10 मार्च की रात को गोपनीय तरीके से भेष बदल कर तूड़ी और भूसा लदे ट्रक-ट्रैक्टर ट्राली पर सवार मुरवारा रोड, एमईएस तिराया और रारह पुलिस चौकी तक साक्ष्य जुटाए और पुलिसकर्मियों की अवैध वसूली को चेक किया. उन्होंने अवैध वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर डिकॉय ऑपरेशन की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह को सौंपी.

अवैध वसूली की शिकायत पर नपे पुलिसकर्मी

पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए उद्योग नगर थाना की रारह पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर और 5 पुलिसकर्मियों रारह चौकी इंचार्ज एएसआई सुरेन्द्र सिंह, उद्योग नगर थाना के एएसआई दरब सिंह, रारह चौकी का कांस्टेबल शिवराम, कोतवाली थाना की एएसआई दीपा शर्मा, सेवर थाना के हेड कांस्टेबल सुरेश को निलंबित कर दिया. भरतपुर जिले से किसान ट्रकों और ट्रैक्टर ट्राली में भर कर तूड़ी भूसा को उत्तरप्रदेश और हरियाणा की तरफ ले जाते हैं.  

पुलिस अधीक्षक ने कराया डिकॉय ऑपरेशन

तूड़ी भूसा लदे ओवरलोडेड ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली का रोजाना स्टेट हाइवे और नेशनल हाइवे से गुजर होता है. ओवरलोडेड वाहन होने के बावजूद परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करता है. पुलिसकर्मी नाकों पर अवैध वसूली कर ओवरलोडेड वाहनों को आगे के लिए रवाना कर देते हैं. तूड़ी या भूसा लदे ओवरलोडेड ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से कई बार दुर्घटना हुई है. कल भी भूसा लेकर जा रहा ट्रैक्टर ट्राली बिजली की लाइन से टकराकर हादसे का शिकार हो गया था. करंट की चपेट में आने से चालक झुलस गया था. 

Jodhpur: हनीट्रैप केस में फंसा ठेकेदार, अपहरण कर पेड़ से बांधा, अश्लील फोटो के बदले मांगी 20 लाख की फिरौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget