एक्सप्लोरर

Rajasthan News: फागोत्सव के दूसरे दिन बाजे-गाजे के साथ निकले बाबा श्याम, भरतपुर भ्रमण के लिए श्रद्धालु ले गए रथ

Bharatpur News: श्याम बाबा के मंदिर में भी 7 दिवसीय फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है बाबा श्याम नगर भ्रमण पर निकले सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष बाबा का ध्वज लेकर शयम बाबा के जयकारे लगते चल रहे थे.

Holi 2024: राजस्थान का पूर्वी द्वार कहा जाने वाला भरतपुर जिला ब्रज क्षेत्र में आता है. ब्रज की होली देश विदेश में अपना अलग ही महत्व रखती है. भरतपुर में भी होली का महीना आते ही शहर के मंदिरों में फागोत्सव के कार्यक्रम शुरू हो जाते है. जगह-जगह फागोत्सव और होली मिलन समारोह आयोजित किये जा रहे है. 

भरतपुर के गांधी पार्क स्थित श्याम बाबा के मंदिर में भी 7 दिवसीय फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आज श्याम बाबा के मंदिर में फागोत्सव के दूसरे दिन बाबा श्याम नगर भ्रमण पर निकले. सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष हाथों में बाबा का ध्वज लेकर शयम बाबा के जयकारे लगते चल रहे थे. 

मान सिंह सर्किल से शुरू हुई नगर यात्रा 
श्याम बाबा की नगर भ्रमण यात्रा मान सिंह सर्किल के पास कला मंदिर स्कूल से शुरू हुई. बाबा श्याम के आगे जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने दीप प्रज्वलन किया तो डीग-कुम्हेर विधायक डॉ शैलेष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण यात्रा को रवाना किया. बाबा की नगर भ्रमण यात्रा शहर के मुख्य बाजार बिजली घर चौराहे, मोरी चारबाग,चौबुर्जा बाजार,गंगा मंदिर, जामा मस्जिद, लक्ष्मण मंदिर कोतवाली बाजार से होते हुए वापस गांधी पार्क के पास स्थित श्याम बाबा के मंदिर पर पर पहुंच कर संपन्न हुई. 

बाबा के रथ को रस्सी से खींचा श्रद्धालुओं ने 
नगर भ्रमण पर निकले बाबा श्याम के रथ को श्रद्धालुओं ने  रस्सी से बांधकर खींचते हुए श्याम बाबा को नगर भ्रमण कराया. नगर यात्रा पर निकले बाबा श्याम का जगह - जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. यात्रा में महिला - पुरुष श्रद्धालु नाचते हुए बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे. जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से अलग से पुलिस का जप्त अभी लगाया गया था. 

क्या कहना है मंदिर महंत का 
श्याम बाबा मंदिर के महंत रोहित महाराज ने बताया है की 7 दिवसीय फाग उत्सव के तहत आज दूसरे दिन श्याम बाबा नगर भ्रमण पर निकले है. श्याम बाबा मंदिर के महंत ने बताया की  आज श्याम बाबा के साथ जो ध्वज चलता है  वही ध्वज मंदिर पर लगाया जाता है एक साल में सिर्फ एक बार ही ध्वज को बदला जाता है. ध्वज अगले वर्ष फाल्गुन के महीने की ग्यारस पर ही बदला जाएगा.

श्याम प्रेमियों द्वारा बाबा के नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न झांकियां भी सजाई गई है और नगर यात्रा में सैकड़ों की संख्या में निशान शामिल किये गए है. खाटू वाले श्याम बाबा के दरबार में भी यही परंपरा वर्षों से चली आ रही है. उसी परंपरा के अनुसार यहां भी फागोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

ये भी पढ़ें: जाट समाज की बैठक में उठा आरक्षण का मुद्दा, केंद्र पर लगाया धोखा देने का आरोप, लिया ये संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget