एक्सप्लोरर

Bharatpur Accident: बच्चों की सुरक्षा से फिर लापरवाही! भरतपुर में स्कूल बस पलटी, हादसे में 8 मासूम घायल, 4 की हालत गंभीर

Bharatpur Bus Accident: भुसावर थाना इलाके में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कमालपुरा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. 4 बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया.

Rajasthan Road Accident Today: राजस्थान के भरतपुर के ग्रामीण इलाके में स्थित स्कूल में पढ़ने के लिए बच्चों को लेकर जा रही एक निजी स्कूल बस शुक्रवार को जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे नम्बर 21 (Agra Jaipur National Highway) पर अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के पलटने से  करीब 8 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 बच्चों को जयपुर (Jaipur) के लिए रेफर कर दिया गया है . 

जानकारी के मुताबिक, भुसावर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कमालपुरा गांव के पास एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस के पलटने की घटना का पता लगते ही इलाके के ग्रामीण इकट्ठा होकर मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके साथ ही ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर उसमें फंसे हुए बच्चों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए दौसा जिले के महवा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया. बाकी बच्चों को वहीं पर इलाज किया जा रहा है.  

4 बच्चों को जयपुर किया गया रेफर

बताया गया है कि दौसा जिले के महवा में एक निजी स्कूल है. भरतपुर जिले के भुसावर थाना क्षेत्र के कुछ गांव के बच्चों को लेकर बस रोजाना लेकर स्कूल जाती थी. प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, लेकिन अचानक  बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर पलट गई. बस के पलटने से बस में सवार लगभग आठ बच्चे घायल हो गए, जिनमें से सागर, मयंक, जतिन, राघवेंद्र को जयपुर के लिए रेफर किया गया है. वहीं, अन्य बच्चों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया

वहीं, हाईवे पर स्कूल बस के पलटने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लग गया था, जिसे देखते हुए पुलिस ने पलटी हुई बस को नेशनल हाईवे से हटाया और आवागमन को सुचारू बनाया.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Budget 2023: चुनाव से पहले सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget