एक्सप्लोरर

भरतपुर: कुंभ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार और ट्रेलर में हुई टक्कर, 3 की मौत, तीन घायल

Bharatpur Road Accident: भरतपुर के बयाना में टोल प्लाजा के पास ट्रेलर और कार की टक्कर में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. ट्रेलर के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हैं.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में भरतपुर बयाना स्टेट हाईवे पर स्थित बीरमपुरा टोल प्लाजा के पास कुंभ नहाने जा रहे श्रद्धालुओं की कार व ट्रेलर की भीषण टक्कर में कार सवार तीन जनों की मौत हो गयी. ट्रेलर के चालक और खल्लासी गाड़ियों के भीतर ही फंस कर गम्भीर रुप से घायल हो गये. जिन्हें लोगों की सहायता से निकालकर मौके से ही जिला अस्पताल आरबीएम भरतपुर भेजा गया है, जबकि कार के चालक सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गयी.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गयी. सूचना पर पहुंची बयाना सदर थाना व झील चौकी पुलिस ने लोगों की सहायता से रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

कुंभ नहाने जा रहे थे लोग
जानकारी के अनुसार, भरतपुर -बयाना स्टेट हाईवे पर स्थित बीरमपुरा के टोल प्लाजा से आगे निकलते ही सेवा कुरवारिया गांव के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई. कार में कुल 4 लोग सवार होकर कुंभ नहाने जा रहे थे की अचानक यह हादसा हो गया.

क्या कहा परिजनों ने?
मृतक लाखन के परिजनों ने बताया कि सभी कार में सवार होकर वृन्दावन होते हुए कुंभ स्नान के लिये प्रयागराज जा रहे थे. की ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई और ट्रेलर के चालक और खल्लासी सहित तीन लोग घायल हो गए. घायलों को बयाना के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

क्या कहना है पुलिस का 
बयाना सदर पुलिस थाना थाना प्रभारी कृष्णवीर सिंह चाहर ने बताया कि कार और ट्रेलर की भिड़न्त में कार चालक रूदावल थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद निवासी गोपाल पुत्र बनय सिंह की मौत हो गयी. जिसके शव को बयाना के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. हादसे में मृतक रामचन्द्र निवासी बिसूरी जिला करौली और सूरौठ थाना क्षेत्र के तहारपुर निवासी लाखन पुत्र रतीराम के शव को उच्चैन सीएचसी मौर्चरी में रखवाया है. भल्लू पुत्र रमेश निवासी खेड़ा राजगढ़ करौली घायल हुआ है जिसे आरबीएम भरतपुर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में नए जिलों के निरस्त होने को लेकर जमकर हंगामा, टीकाराम जूली ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
अलवर: हाथ-पैर बांधकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, लूट की आशंका; मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
उत्तराखंड-गुजरात के बाद अब राजस्थान में भी लागू होगा UCC, बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ का बड़ा बयान
Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget